jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

ईद में बिरयानी खाने गया दोस्त के घर, और निगल लिए इतने लाख के जेवर

पुलिस ने बताया कि ईद की पार्टी के दौरान वह शख्स शराब के नशे में था

चेन्नई। चेन्नई पुलिस ने 3 मई को एक दोस्त के घर पर ईद के जश्न के दौरान बिरयानी के साथ जेवर निगलने वाले 32 वर्षीय व्यक्ति के पेट से 1.45 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि पेट से जेवर निकालने के लिए डॉक्टरों ने उसे एनीमा दिया था। उस व्यक्ति को उसकी प्रेमिका के साथ एक दोस्त ने उसके घर पर ईद समारोह के लिए आमंत्रित किया था।

- Install Android App -

मेजबान ने देखा कि उसके घर से हीरे का हार, सोने की चेन और 1.45 लाख रुपये के हीरे के पेंडेंट सहित आभूषण गायब थे। उसने पुलिस को बताया कि उसे इस 32 वर्षीय व्यक्ति पर संदेह है। महिला ने विरुगमबक्कम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और उस व्यक्ति से पूछताछ की गई, जिसने अपना अपराध कबूल कर लिया। एक निजी चिकित्सा केंद्र में स्कैन करने पर, डॉक्टरों ने उसके पेट में गहनों की पहचान की और निगले गए गहनों को पुन: प्राप्त करने के लिए उसे एनीमा दिया गया।

विरुगमबक्कम पुलिस ने मीडिया को बताया कि गुरुवार को गहने बरामद किए गए। गहने बरामद होने के बाद, महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली और कहा कि वह मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती। पुलिस ने बताया कि ईद की पार्टी के दौरान वह शख्स शराब के नशे में था।

विरुगमबक्कम पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडियो को बताया कि चूंकि महिला ने शिकायत वापस ले ली है, इसलिए अपराध में शामिल व्यक्तियों और शिकायतकर्ता की पहचान उजागर नहीं की जा सकती।