jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

2 रिश्वतखोर अधिकारी धराए, महिला जिला परियोजना प्रबंधक 25 हजार और CMHO 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार खंडवा/बुरहानपुर। मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारियों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। कार्रवाई नहीं होने से प्रदेश में घूसखोर बेलगाम है। लोकायुक्त ने दो अलग-अगल कार्रवाई में दो रिश्वतखोर अधिकारियों को पकड़ा है।

- Install Android App -

पहला मामला खंडवा का है। लोकायुक्त पुलिस ने जिला अस्पताल के सीएमएचओ डीएस चौहान को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। लोकायुक्त के डीएसपी ने बताया कि एक महिला नर्स जिसका नाम सविता झरवरे जो छेगांव माखन में स्टाफ नर्स के तौर पर काम कर रही हैं, उन्हें छेगांव माखन से खंडवा में अपना ट्रांसफर करवाना था। इसके एवज में सीएमएचओ ने 40 हजार रूपए की रिश्वत की मांगी थी। नर्स द्वारा पहले पांच हजार रूपए दे दिए थे। वहीं आज दस हजार की रिश्वत लेते हुए सीएमएचओ को निवास पर रंगे हाथ पकड़ा है।

वहीं दूसरा मामला बुरहानपुर से आया है। इंदौर लोकायुक्त की टीम ने 25 हजार की रिश्वत लेते जिला परियोजना प्रबंधक सरिता स्वामी को रंगे हाथों पकड़ा है। एरियर की राशि जारी करने के एवज में प्रबंधक ने फरियादी विजय पवार ब्लॉक प्रबंधक से 40 हजार की रिश्वत मांगी थी। फरियादी की शिकायत मिलने पर लोकायुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।