jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

BREAKING NEWS : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 4 की मौत, 26 लोग घायल

मृतकों में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार बैतूल। जिले के भीमपुर के पास रविवार की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 26 लोग घायल हो गए। मृतकों में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। घायलों को भीमपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल एक महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श धनोरा गांव से 30 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर केसिया गांव के पास स्थित नाला देव धार्मिक स्थान पर देव काम के लिए गए थे। रात में वापसी के दौरान भीमपुर के पास बागदेव इलाके में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली समेत पलट गया। ट्रॉली में अधिकांश लोग दब गए। जब तक सभी को बाहर निकाला गया तब तक चार लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में आदर्श धनोरा निवासी शांति लाल सिंह (33), कला साहबू (55), करिश्मा लाल सिंह (6) और खेड़ी सांवलीगढ़ निवासी निहाल मनीष इवने (8) शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल उषा परते को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य घायलों का भीमपुर के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।