jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

ए-वन स्पा सेंटर पर लड़कियां लाकर देह व्यापार करवाने के मामले का भंडाफोड़

ए-वन स्पा सेंटर पर लड़कियां लाकर देह व्यापार करवाने के मामले का भंडाफोड़

लखनऊ : पुलिस ने जिंदल चौक के नजदीक स्थित ए-वन स्पा सेंटर पर छापेमारी कर यहां दिल्ली से लड़कियां लाकर देह व्यापार करवाने के मामले का भंडाफोड़ किया है। डीएसपी कप्तान सिंह को सूचना मिली की ए-वन सपा सेंटर मैनेजर शिव नगर निवासी पवन कुमार और स्पा सेंटर के मालिक विपुल कुमार के साथ मिलकर बाहर से लड़किया लाकर स्पा की आड़ में देह व्यापार करवा रहे है। सूचना पर उन्होंने टीम गठित की।

- Install Android App -

टीम में उनके साथ एएसआई रामनिवास, चालक ईएचसी बलजीत सिंह, सिपाही सिक्योरिटी एजेंट सहदेव, इएचसी सोनिया, सिपाही पवन कुमार तथा महिला थाना एसएचओ इंस्पेक्टर सरोज बाला, इएचसी राजीव कुमार को लेकर जिंदल चौक पहुंचे। वहां टीम से ही एक पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाया। उसे 500-500 रुपये के दो नोट देकर उन पर हस्ताक्षर करके स्पा सेंटर में भेजा।

वहां एवन स्पा सेंटर के काउंटर पर बैठे मैनेजर पवन कुमार से बातचीत करके बोगस ग्राहक ने मैनेजर से लड़की का प्रबंध करने की कहा। बोगस ग्राहक ने इशारा किया तो टीम सहित सेंटर पर छापेमारी की। उस समय कांउटर पर बैठा मैनेजर पवन कुमार स्पा सेंटर के पीछे वाले गेट से भाग गया। स्पा सेंटर को चेक किया तो स्पा सेंटर के केबिन से बोगस ग्राहक सिपाही के पास दो लड़कियां खड़ी मिली।

काउंटर की तलाशी ली गई तो काउंटर से बोगस ग्राहक को हस्ताक्षर कर दिए गए 500-500 रुपये के दो नोट बरामद किए। स्पा के मालिक विपुल कुमार ने अपने मैनेजर पवन कुमार से मिलकर अपने ए-वन स्पा में बाहर से लड़कियां लाकर देह व्यापार कर धारा 3ए/4/5 एक्ट 104,1956 120बी के तहत केस दर्ज किया है।