jhankar
ब्रेकिंग
शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 25 लाख की ठगी, दंपती गिरफ्तार आज 20 जून 2026 दिन शनिवार को देश की मुख्य अपडेट खबरे मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 20 जून 2026, शनिवार | भारत के पड़ोसी देशों की मुख्य खबरों की झलक 20 जून 2026, शनिवार का पंचांग और राशिफल 20 जून 2026, शनिवार | हरदा जिला, मध्य प्रदेश का मौसम आज 20 जून 2026 दिन शनिवार को मध्य प्रदेश का मौसम और मुख्य शहरों का तापमान मानवता को शर्मसार करने वाली घटना छत्तीसगढ़: पत्नी और बच्चो से क्रूरता के आरोप में पति गिरफ्तार हंडिया : डुमलाय में मेधाओं का सम्मान, गुर्जर समाज ने प्रतिभाओं को दिया मंच शिक्षिका ने प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप रिछारिया पर लगाया अश्लील व्हाट्सएप मेसेज और प्रता... कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित हुई ।

मह‍िला स‍िपाही ने की आत्‍महत्‍या, वीड‍ियो काल पर बात करते हुए काटी नस फ‍िर लगाया फंदा

वह 2021 बैच की अन्डर ट्रेनिंग महिला सिपाही थी, वह 11 जनवरी 2022 से थाना पीजीआई पर तैनात थी

लखनऊ : राजधानी के पीजीआई थाने में तैनात मह‍िला स‍िपाही ने घर में आत्‍महत्‍या कर ली। मह‍िला स‍िपाही ने वीड‍ियो काल पर बात करते हुए पहले अपने हाथ की नस काटी और और उसके बाद दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शव पीएम के ल‍िए भेजा गया है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं म‍िला है।

- Install Android App -

बता दें क‍ि महिला सिपाही सरिता निषाद (उम्र करीब 26 वर्ष) पुत्री सुरेन्द्र चन्द्र मूल निवासी श्रीकृष्णपुरा भरापुर थाना फतेहाबाद जनपद आगरा की रहने वाली थी। सर‍िता वर्तमान समय में लखनऊ के मोहल्ला ओमनगर एकतानगर कल्ली पश्चिम में किराये पर निवास करती थी। वह 2021 बैच की अन्डर ट्रेनिंग महिला सिपाही थी। वह 11 जनवरी 2022 से थाना पीजीआई पर तैनात थी। सर‍िता की पहली पोस्टिंग पीजीआई थाने में ही थी। उसके पिता सुरेश चंद्र निषाद प्राइमरी टीचर हैं।

सरिता ने आज अपने कमरे के अन्दर किसी से वीडियो काल करते हुए पहले ब्लेड से अपने हाथ की नस को काट लिया और उसके बाद अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटककर फांसी लगा ली। इस सूचना पर थाना पीजीआई पुलिस द्वारा मोबाइल की जांच व अन्य वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है। कोई सुसाइड नोट नही मिला है।