jhankar
ब्रेकिंग
15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ... हंडिया : मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, हंडिया के एसआई जितेंद्र कुमार वैष्णव बने इंस्पेक्टर! रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ...

आज 20 जून 2026 दिन शनिवार को देश की मुख्य अपडेट खबरे मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ

******************

खेल – FIFA World Cup 2026

आज 20 जून को वर्ल्ड कप में 5 बड़े मुकाबले होंगे:

– USA vs ऑस्ट्रेलिया – रात 12:30 बजे IST

– स्कॉटलैंड vs मोरक्को – सुबह 3:30 बजे IST

– ब्राजील vs हैती – सुबह 6:00 बजे IST

ब्राजील, USA और नीदरलैंड्स जैसी बड़ी टीमें मैदान पर उतरेंगी।

क्रिकेट

BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ 20 जून को होने वाले तीसरे वनडे से पहले तेज़ गेंदबाज़ *हर्षित राणा* को टीम इंडिया में शामिल किया। चोट के कारण वे साढ़े 4 महीने बाद वापसी कर रहे हैं।

मौसम अपडेट

– मॉनसून अटका : दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की रफ्तार थमी हुई है। पश्चिमी छोर 8 जून से महाराष्ट्र के हरनाई पर और पूर्वी सीमा बिहार के मुज़फ्फरपुर पर अटकी है। 23-24 जून के आसपास फिर से आगे बढ़ने की संभावना।

– अगले 24 घंटे : आंतरिक तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और असम में भारी वर्षा की संभावना। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में हल्की-मध्यम बारिश।

– राज्यसभा में NDA मजबूत : 27 में से 19 सीटों पर NDA का कब्जा, कांग्रेस को 5 सीटें।

– 12 साल मोदी सरकार : 5 जून से 21 जून तक देशभर में कार्यक्रम। 14-16 जून जनकल्याण शिविर, 17-20 जून उपलब्धियों की प्रदर्शनी, 21 जून योग दिवस।

– INDIA गठबंधन में दरार : DMK ने 8 जून की बैठक से दूरी बनाई, कांग्रेस पर ‘धोखे’ का आरोप।

अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों से नाकेबंदी हटाई   लेकिन निगरानी के लिए नौसेना के जहाज तैनात रहेंगे।

कृषि

‘खेत बचाओ अभियान’ 1 जून से 30 जून तक  देशभर में चल रहा है। लक्ष्य: कम खाद-सही खाद, मिट्टी की सेहत सुधारना, लागत घटाना। 1600+ टीमें बनाई गईं।

- Install Android App -

ऊर्जा

भारत की ऊर्जा मांग 2050 तक दोगुनी होने का अनुमान। भारत 2050 तक वैश्विक तेल मांग वृद्धि में सबसे बड़ा योगदानकर्ता होगा।

शेयर बाजार अपडेट

IT और टेक शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। बाजार में बिकवाली का दबाव रहा।

FIFA वर्ल्ड कप 2026 – कल के नतीजे

कनाडा ने कतर को 6-0 से हराकर वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज की। जोनाथन डेविड ने हैट्रिक लगाई। कनाडा के नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीद बढ़ी।

कानून-व्यवस्था

भोपाल : पत्रकार को सरेराह चाकू की नोक पर बंधक बनाकर लूटा गया। बदमाशों ने ऑनलाइन 32 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। बदमाशों के हौसले बुलंद।

सड़क हादसे

इंदौर-बैतूल हाईवे : तेज रफ्तार टवेरा ने बाइक को टक्कर मारी। मौसेरे भाई-बहन कपिल बारस्कर, खुशी पंडाग्रे और दोस्त आंचल सेन की मौत। तीनों घर लौट रहे थे।

बुनियादी ढांचा

खंडवा : गूगल मैप के भरोसे चल रहे दो बाइक सवार 200 करोड़ की लागत से 8 साल से बन रहे अधूरे ओवरब्रिज से 40 फीट नीचे गिरे। सुरक्षा इंतजाम नहीं – न बैरिकेड, न चेतावनी बोर्ड। दोनों गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती।

कृषि विभाग

आज़मगढ़ : किसानों से अपील – खेतों की मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए हरी खाद की फसलें उगाएं। सनई, ढेंचा, लोबिया, मूंग की बुवाई की सलाह।

बिहार-झारखंड मौसम

अगले 48 घंटे में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना। बिहार-झारखंड के कई जिलों में बारिश के आसार।

रहली पुल हादसा

व्यारमा नदी पर झापन पुल का स्लैब बारिश में बहने से 7 महीने से आवागमन बंद। MPRDC ने न रास्ता बंद किया न संकेतक लगाए। शुक्रवार रात बाइक सवार 3 युवकों की पुल से गिरकर मौत।