jhankar
ब्रेकिंग
मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन

शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 25 लाख की ठगी, दंपती गिरफ्तार

जामुल में फाइनेंशियल कंसल्टेंट बनकर की धोखाधड़ी

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 छत्तीसगढ़।प्रदेश के जामुल में शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर एक महिला से 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

जामुल निवासी फातिमा अहमद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। फातिमा के अनुसार, पवन हरिहर सिंह और उसकी पत्नी पिंकी सिंह ने खुद को फाइनेंशियल कंसल्टेंट बताया। दोनों ने ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कराने पर मोटा मुनाफा दिलाने का वादा किया। भरोसे में लेकर आरोपियों ने फातिमा से करीब 25 लाख रुपये ले लिए।

- Install Android App -

सहेली के गहने भी गिरवी रखवाए

आरोपियों ने फातिमा की सहेली रजनी बारसकर के सोने के गहने भी ले लिए। इन गहनों को अपने नाम पर IIFL Gold Finance, पावर हाउस चौक भिलाई में गिरवी रखकर करीब 15 लाख रुपये निकाल लिए। रकम लेने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे।

पुलिस कार्रवाई

पीड़िता की शिकायत पर जामुल थाने में बीएनएस की धारा 318(4) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया। जांच के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पवन हरिहर सिंह और पिंकी सिंह को पकड़ लिया। मामले की आगे जांच जारी है।