jhankar
ब्रेकिंग
22 जून 2026, सोमवार का पंचांग Harda news: ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक की मौत ! हंडिया : "बैठकें होती रहीं, हमें खबर तक नहीं" — बक्फ बोर्ड अध्यक्षा शाहिस्ता परवीन ने जताई नाराजगी! दिल्ली से सिवनी मालवा पहुंचे दक्ष चौधरी बोले- गौ माता को मानो परिवार का अंग, पीड़ित 14 गौ रक्षकों के... हरदा : कतिया समाज शिक्षक समिति के द्वारा 10वी 12 वी के 75% से अधिक अंकों वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ... विश्व योग दिवस पर हरदा जिला जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा टिमरनी खिरकिया नवांकुर समितियों के माध्यम ... हमें हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन  जबलपुर में खस्ताहाल सड़क बनी गर्भवती की मौत की वजह: 2 किमी पैदल चलीं, मां-बच्चे की गई जान हंडिया : योग से तन स्वस्थ, राजयोग से मन शक्तिशाली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी हंडिया क... हंडिया बस स्टैंड का अतिक्रमण: शिकायत पर शिकायत, कार्रवाई अब भी शून्य,,,,

हंडिया : डुमलाय में मेधाओं का सम्मान, गुर्जर समाज ने प्रतिभाओं को दिया मंच

डुमलाय।गुर्जर समाज समिति डुमलाय द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि संत सिंगाजी महाराज की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं आरती के साथ हुआ। समिति अध्यक्ष मनोहर गुर्जर, उपाध्यक्ष घूड़ेराम गुर्जर एवं अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

सम्मान समारोह में कक्षा 5वीं में वंश गुर्जर (69 प्रतिशत), कक्षा 8वीं में कीर्ति गुर्जर (79 प्रतिशत), कक्षा 10वीं में अर्पित माल्या (93 प्रतिशत) एवं अक्षय यादव (89.4 प्रतिशत) तथा कक्षा 12वीं में लक्ष्मी नारायण गुर्जर (84 प्रतिशत), आदित्य गुर्जर (68 प्रतिशत) और सुमित गुर्जर (60 प्रतिशत) को प्रमाण-पत्र, शील्ड एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

- Install Android App -

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ शिक्षक शिव प्रसाद माल्या, अनिल गुर्जर एवं सुनील गुर्जर ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा करियर निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह साधन है जो समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव रखती है।

इस अवसर पर समाजजनों ने संकल्प लिया कि गांव का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा तथा पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में अमरसिंह मंडलोई, रामदास यादव, पूनम गुर्जर, विनोद गुर्जर, भारत सिंह चौहान, ईश्वर सिंह यादव, भगवानदास गुर्जर, अशोक गुर्जर, रामसिंह मंडलोई, राजकुमार मंडलोई, धनसिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षक शिव प्रसाद माल्या ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया गया।