jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

प्रेम संबंध का राज जान गया था देवर, भाभी ने पड़ोसी के साथ मिलकर की थी हत्या

12 मई को दिनेश ठाकुर का शव उसके बिस्तर पर लहूलुहान मिला था

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरहाट्टा में किसान की हत्या का पुलिस ने राजफाश किया। मृतक की भाभी और पड़ोसी ने मिलकर उसकी हत्या की थी, क्योंकि किसान दोनों के प्रेम संबंध का राज जान गया था। पुलिस ने आरोपित कल्याणी ठाकुर और पड़ोसी गजानंद बैस को गिरफ्तार कर लिया है।

- Install Android App -

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 मई को दिनेश ठाकुर का शव उसके बिस्तर पर लहूलुहान मिला था। उसके बड़े भाई राजेश ठाकुर ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई थी। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और मंदिरहसौद थाना की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की।

घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी, उसकी मां और आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की। आरोपित की पतासाजी में मुखबिर और तकनीकी विश्लेषक की भी मदद ली गई। इसी बीच टीम को सूचना मिली कि मृतक के घर के बाहर देर रात को गांव के गजांनद बैस उर्फ दरोगा को देखा गया था। टीम ने गजानंद को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर गुमराह करने लगा।

प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई बरती गई तो उसने दिनेश की भाभी व प्रार्थी राजेश ठाकुर की पत्नी कल्याणी ठाकुर के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपित ने बताया कि उसका कल्याणी से प्रेम होने की जानकारी दिनेश हो गई थी। इसे लेकर दिनेश का गजांनद से विवाद भी हुआ था। उसे रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर हत्या कर दी।