jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

कांग्रेस में एक अनार, सौ बीमार जैसे हालात, एक वार्ड से टिकट के लिए 10 से 25 दावेदार

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम चुनाव में पार्षद पद के टिकट के लिए कांग्रेस में “एक अनार सौ बीमार” जैसे हालात बन रहे हैं। अभी नामांकन प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन 66 वार्डों वाली ग्वालियर नगर निगम में पार्षद के लिए कांग्रेस में दावेदारों की फौज सामने आ गई है। चुनाव लड़ने के लिए एक एक वार्ड में 10 से लेकर 25 तक दावेदार टिकट की मांग कर रहे हैं। वहीं किसी वार्ड में टिकट मांगने वालों की तादाद 50 से भी ज्यादा है।

- Install Android App -

कांग्रेस जिला अध्यक्ष और MLA के दफ्तरों में सुबह से लेकर रात तक पार्षद के लिए दावेदारी करने वालों का जमघट लग रहा है। दावेदार अपने द्वारा किए गए कामों और पार्टी आंदोलन के फोटो वीडियो लेकर पहुंच रहे हैं और खुद को बेहतर उम्मीदवार बता रहे हैं। वहीं कांग्रेस के नेता इस हालातों को पार्टी के लिए बेहतर संकेत बता रहे हैं। कांग्रेस MLA का कहना है कि पार्टी में चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह है, ये उत्साह बताता है कि जनता कांग्रेस को बहुमत देगी।

बता दें कि ग्वालियर नगर निगम में पिछले चुनाव में पार्षद पद पर चुनाव लड़ने वाले 56 उम्मीदवार हार गए थे, महज 10 वार्डों में ही कांग्रेस के उम्मीदवार जीत दर्ज कर पाए थे। इस बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह ज्यादा है, लेकिन ये उत्साह जीत में कितना बदल पाएगा, ये तो चुनाव नतीजे ही बताएंगे।