jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

योग के माध्यम से ही व्यक्ति सुखी रह सकता है : कृषि मंत्री कमल पटेल

मकड़ाई समाचार हरदा/भोपाल। किसान नेता एवं मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को स्वस्थ रखने के लिए 21 जून 2015 आह्वान किया था कि योग के माध्यम से ही व्यक्ति सुखी रह सकता है। 177 से अधिक देशों ने आज योग दिवस पर योग किया है। इस वर्ष की थीम मानवता के लिए योग है। पीएम मोदी ने मैसूर से योग के द्वारा मानवता को बचाने का संदेश दिया है। पटेल ने कहा कि योग ही एकमात्र ऐसा उपाय है जिससे मन बुद्धि और शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।*मंत्री पटेल ने हरदा में योग दिवस के अवसर पर सभी के साथ योग करते हुए सभी को योग के द्वारा स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी।