jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

समाजसेवी स्व. अशोक विश्वकर्मा की 8वीं पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण

मकड़ाई समाचार खिरकिया। नगर के समाजसेवी स्व.अशोक विश्वकर्मा (सर) पत्रकार की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अशोक सर क्लब के सदस्यों द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीज़ों व निचली बस्तियों में निवासरत छोटे छोटे बच्चों को फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। साथ ही स्थानीय मुक्तिधाम में पौधारोपण कर श्रद्धांजलि दी गयी। समाजसेवी स्व. अशोक विश्वकर्मा को नगर में सर के नाम से पहचाना जाता था। वे नगर में लोगो की मदद के लिए आगे रहते थे। जब भी किसी को कोई मदद की आवश्यकता होती थी, वे हमेशा आगे आकर लोगो के कार्य कराते थे। जिसके चलते उनके स्नेहीजनो द्वारा सर की उपाधि देकर सर कहकर ही संबोधित किया जाता था। प्रतिवर्ष उनकी स्मृति में पुण्यतिथि पर सेवा कार्य किया जाता है। इस वर्ष भी क्लब के सदस्यो द्वारा यह पुनीत कार्य किया गया। इस दौरान अंकुश विश्वकर्मा, मानसिंह चैहान, किशोर राठौर, सौरभ विश्वकर्मा, मंयक शर्मा, रमनदीप सिंह दुआ, सुमित कहार, लोकेश यादव, गबरा तिवारी, शाहरूख मंसूरी व क्लब के अन्य सभी युवा साथी मौजूद थे।