jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..। इंडियन पेट्रोल में मिलावट की शिकायत निकली निराधार, 

राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के साथ बैठक में बोले कमल नाथ, हमारे विधायकों को प्रलोभन दे रही भाजपा

मकड़ाई समाचार भोपाल। कांग्रेस समर्थित राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा बुधवार देर शाम भोपाल पहुंचे। प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष कमल नाथ ने अपने आवास पर गर्मजोशी से उनका स्‍वागत किया। गुरुवार को यशवंत सिन्‍हा राजधानी में कांग्रेस के सांसद और विधायकों के साथ होटल लेक व्‍यू अशोका में बैठक कर रहे हैं। कुछ देर पहले यह बैठक शुरू हुई। बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि मुझे विधायकों ने बताया है कि उन्हें राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है भाजपा प्रशासन और पैसे का दुरुपयोग कर रही है। मुझे हमारे विधायकों पर पूरा भरोसा है। वे पार्टी लाइन पर ही मतदान करेंगे। जिला और जनपद पंचायत के सदस्यों को भी प्रलोभन दिया जा रहा है। हमने सभी प्रत्याशियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने के लिए कहा है।

- Install Android App -

बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 96 विधायक हैं। इनमें से बड़वाह से विधायक सचिन बिरला भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर चुके हैं। इसके मद्देनजर माना जा रहा है कि उनका मत भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को मिल सकता है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि सभी विधायक एकजुट हैं और यशवंत सिन्हा के पक्ष में मतदान करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने यशवंत सिन्‍हा के सम्मान में भोज भी दिया है, जिसमें सभी विधायक मौजूद रहेंगे।