jhankar
ब्रेकिंग
हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली, एक्सीलेंस स्कूल हरदा में हुआ शुभा...

हंगामे की वजह से विपक्ष के 19 सांसद राज्यसभा से निलंबित, सदन 1 घंटे के लिए स्थगित

राज्यसभा के 11 सांसद निलंबित

- Install Android App -

राज्यसभा में लगातार हंगामे की वजह से विपक्ष के 19 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें सबसे ज्यादा टीएमसी के 6 सांसद शामिल हैं। उनके अलावा सीपीआई के 3 और डीएमके के 2 सांसद भी निलंबित किये गये हैं।लगातार हंगामा करने से नाराज राज्य सभा के उपसभापति ने नियम 256 के तहत इन सांसदों को सस्पेंड किया है। इन सांसदों में DMK की कनिमोजी और मोहम्मद अब्दुल्ला, TMC की सुष्मिता देव और डोला सेन शामिल हैं। इस सांसदों को राज्यसभा सांसदों को सदन के वेल में प्रवेश करने और नारेबाजी करने के लिए कदाचार के लिए सप्ताह के शेष भाग के लिए निलंबित कर दिया गया। सदन अगले 20 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

इससे पहले प्लेकार्ड लेकर नारेबाजी करने को लेकर लोकसभा से भी कांग्रेस के 4 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था।