jhankar
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को होगा

मान्यता देने के नाम पर रिश्वत मांग रहे क्लर्क को लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

मकड़ाई समाचार भिंड। जिला शिक्षा कार्यालय में पदस्थ क्लर्क रामेंद्र सिंह कुशवाह को लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त टीम ने एक निजी स्कूल संचालक की शिकायत पर यह कार्रवाई की। लोकायुक्त की टीम ने आरोपित क्लर्क को गिरफ्तार कर कागजी खानापूर्ति करना शुरू कर दिया है। लोकायुकत की इस कार्रवाई से भिंड जिला शिक्षा कार्यालय में हड़कंप मच गया। कार्यालय के सभी कर्मचारी कार्रवाई होता देख एक जगह पर एकत्रित हो गए और देखने लगे। कई कर्मचारी तो मौके से खिसक भी गए।

- Install Android App -

चरथर गांव निवासी फरियादी युदनाथ सिंह तोमर ने बताया कि उन्होंने चार महीने पहले स्कूल की मान्यता लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन सभी जगहों से स्वीकृत होकर जिला शिक्षा कार्यालय आ गया था। लेकिन यहां पर उनके स्कूल की फाइल आगे नहीं बढ़ रही थी। जब इस संबंध में मान्यता विभाग के क्लर्क रामेंद्र सिंह कुशवाह से बात की तो उन्होंने मान्यता देने के लिए 12 हजार रुपए की मांग की। पहले तो उन्होंने रिश्वत देने से मना किया। लेकिन तब क्लर्क रामेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि ऐसे तो उन्हें मान्यता नहीं मिलेगी और आवेदन कैंसिल कर दिया। इसके बाद पहली किश्त में पांच हजार रुपए व दूसरी किश्त में 7 हजार रुपए देने की डील हुई पांच हजार रुपए यदुनाथ सिंह क्लर्क रामेंद्र सिंह को दे दिए। इसके बाद वे वे लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज करने के बाद टीम ने रणनीति बनाई और रंग लगे हुए रुपए क्लर्क को देने के लिए कार्यालय भेजा। साथ ही टीम थोड़ी दूर पर खड़ी हो गई। जैसे ही रामेंद्र ने रिश्वत के 7 हजार रुपए हाथ में लिए। वैसे ही टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें दबोच लिया और रुपए बरामद कर लिए। साथ ही उनके हाथ धुलवाए तो वे रंग गए। इसके बाद लोकायुकत की टीम ने कागजी कार्रवाई शुरू की।