jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

पूज्य संत श्री आसारामजी बापू के द्वारा संचालित युवा सेवा संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा कावड़ यात्रा का किया स्वागत

योगेश चौहान राणापुर। कोटेश्वर से झाबुआ के लिए कावड़ यात्री जल भर कर अपने अपने ग्रह ग्राम पहुच रहे है। हर श्रावण शिव भक्तो द्वारा कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। आज लगभग 900 की तागात में कोटेश्वर से जल भर कर कावड़ यात्री राणापुर नगर पहुंचे।
रानापुर नगर में युवा सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने आइल मिल चौराहे पर कावड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। लगभग 900 से अधिक की संख्या में कावड़ यात्रियों का काफिला राणापुर नगर पहुंचा तब राणापुर नगर का नजार अलग ही था। सभी भक्तो द्वारा बम बम भोले हर हर महादेव ने नारों का उद्घोष रानापुर नगर में गूंज रहा था। युवा सेवा संघ के सभी सदस्यों द्वारा प्रत्येक कावड़ यात्रियों को सेवफल केले की प्रसादी वितरण की व पुष्प वर्षा कर हर हर महादेव के नारों का उद्घोष किया।

- Install Android App -

युवा सेवा संघ प्रतिवर्ष कई धार्मिक कार्यों में भाग लेता है। हर वर्ष श्रावण के महीने में शिव भक्त द्वारा कावड़ यात्रा निकाली जाती है। हर वर्ष एक निश्चित जगह का स्थान सुनिश्चित कर कावड़ यात्रियों की सेवा उन्हें उचित सुविधा देने का कार्य करते है। उसी कड़ी में आज युवा सेवा संघ ने कावड़ यात्रा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया।

आज सभी कावड़ यात्री राणापुर नगर की उत्कृष्ठ टेकरी मैदान पर रात्रि विश्राम करेंगे उसके पश्चात सुबह सभी कावड़ यात्री झाबुआ के लिए रवाना होंगे। यहाँ कावड़ यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।