jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

BREAKING NEWS : हरदा से भोपाल जा रही चार्टड बस पलटी, कांच फोड़कर यात्रियों को निकाला, एक का पंजा कटा

मकड़ाई समाचार नर्मदापुरम। नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे पर बैहराखेड़ी के पास हरदा से भोपाल जा रही चार्टर्ड बस पलट गई। हादसे में तीन से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना है। बीच सड़क पर बस पलटने से यातायात कुछ देर के लिए बंद हो गया। खबर लगते ही ग्रामीण और डोलरिया पुलिस मौके पर पहुंची। बस में फंसे यात्रियों को खिड़कियाें के कांच फोड़कर बाहर निकाल, उन्हें एम्बुलेंस से जिला मुख्यालय पर नर्मदा अस्पताल भेजा।

- Install Android App -

एक यात्री आयुष दुबे निवासी नर्मदापुरम का हाथ का पंजा कटने की सूचना मिली। आयुष हरदा से नर्मदापुरम आ रहा था। एक्सीडेंट बस चार्टर्ड बस है, जो हरदा से भोपाल जा रही थी। घटना सुबह 8.30 से 9 बजे के बीच की है। डोलरिया थाना प्रभारी उमाशंकर यादव और स्टाफ मौके पर है।