jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर: हिस्ट्रीशीटर की पहली और दूसरी पत्नी में सड़क पर मारपीट, डीसीपी से की शिकायत होटल के पास बीच ... देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों... गलवान झड़प के 6 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS समिट में शामिल होने की संभावना 2020 के बा... देश में मूंग दाल की कमी, विदेश से मंगानी पड़ रही है दाल  केंद्र ने कम रखा मप्र का खरीदी कोटा कि...

नगर पालिका अध्यक्ष के लिए घमासान शुरू: भाजपा की जीत के साथ आए, बनापुरा के रिंकू जैन हो सकते हैं नप अध्यक्ष,

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए 8 अगस्त को चुनाव, भाजपा को क्रॉस वोटिंग का डर,,

वरिष्ठ पत्रकार केके यदुवंशी,ग्राउंड रिपोर्ट

- Install Android App -

सिवनी मालवा।नगर पालिका अध्यक्ष के लिए भाजपा में दो खेमों में सक्रियता देखी जा रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा के रिंकू जैन नगर पालिका अध्यक्ष बन सकते हैं और शहर में उनके प्रबल दावेदारी की चर्चा चल रही है लेकिन वही पार्टी की आपसी गुटबाजी भी सामने आ सकती है। नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 8 अगस्त को चुनाव होगा। इस दौरान भाजपा के सबसे ज्यादा पार्षद जीतने के बाद भी अब पार्टी को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। अध्यक्ष के लिए भाजपा में दो खेमों में सक्रियता देखी जा रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी की आपसी गुटबाजी भी सामने आ सकती है। वहीं इस खेमेबाजी के बीच अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर रस्साकशी का खेल शुरू हो गया है।नगर पालिका क्षेत्र के 15 वार्डों में से भारतीय जनता पार्टी के 8 पार्षद चुनकर आए हैं, जबकि कांग्रेस के 4 पार्षदों ने भी जीत हासिल की है तो शेष 3 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों के सिर पर भी ताज बंधा है। ऐसी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी के पास नगर पालिका में अपना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने के लिए पूर्ण बहुमत तो है, लेकिन भाजपा को 8 अगस्त को होने वाले अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में क्रॉस वोटिंग का डर बुरी तरह से सता रहा है।अब भाजपा का भाजपा से ही मुकाबला नजर आ रहा है लेकिन उसके बीच में अपनों को मनाने की कोशिश का दौर जारी है और इसी के चलते रिंकू जी नगर पालिका अध्यक्ष का ताज अपने सिर पहन सकते हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 2 पार्षद का नाम चर्चा में बना हुआ है। ये दोनों नाम विधायक की पसंद बताए जा रहे हैं। जबकि तीसरा नाम भी सामने आ रहा है अब देखना यह होगा कि उक्त तीनों नामों में से पार्टी किस नाम पर अपनी सहमति जताती है और इन नामों में से कौन बागी रूप धारण करेगा या फिर निर्विरोध भाजपा का अध्यक्ष नगरपालिका में काबिज होगा।

नगर पालिका में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला है। नगर पालिका में भाजपा बनाम भाजपा ही देखी जा रही है।