jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ... जनसुनवाई में मिले 10 आवेदन, एसडीम ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश सिराली : संपत्ति विवाद में बड़ा फैसला: 35 लाख के बिक्री विलेख को चुनौती देने वाली याचिका खारिज Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले... मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा की प्रमुख खबरें 04 अगस्त 2026

हैंडराइटिंग खराब आने पर तीसरी के छात्र को टीचर ने बेरहमी से पीटा, प्रकरण दर्ज

मकड़ाई समाचार सीहोर। एक मासूम छात्र के साथ निजी स्कूल में बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। हेंडराइटिंग खराब होने व होमवर्क नहीं करने की बात को लेकर महिला प्राचार्य द्वारा तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक नौ वर्षीय बालक को बेरहमी से पीटा गया। इससेे बालक के शरीर में कई जगह चोट के निशान उभर आए। इस पूरे मामले में परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मामला इछावर रोड स्थित ग्लोबल स्कूल आफ एक्सीलेंस का है। जहां पर कक्षा तीन में अध्यनरत 9 वर्षीय छात्र अयान रिजवान के साथ शुक्रवार को विद्यालय की प्राचार्य मोनिका शेखावत द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई। छात्र के पिता रिजवान खान ने बताया कि स्कूल से आकर उसका बेटा रोने लगा। पूछने पर उसने बताया कि मेरी हैंडराइटिंग खराब है और कापी पूर्ण नहीं हुई, इसलिए स्कूल के प्राचार्य ने बेंत से मुझे पीटा। पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने ग्लोबल स्कूल आफ एक्सीलेंस प्राचार्य के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। इस मामले में थाना कोतवाली टीआई नलिन बुधौलिया ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर महिला प्राचार्य के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।

- Install Android App -

एनएसयूआइ ने की कार्रवाई की मांग

एनएसयूआइ के जिला उपाध्यक्ष मनीष मेवाड़ा के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि सीहोर मुख्यालय के समीपस्थ स्कूल ग्लोबल स्कूल आफ एक्सीलेंस में एक शिक्षिका द्वारा पांच अगस्त को कक्षा तीसरी के मासूम छात्र आयान रिजवान की डण्डे से बर्बरता पूर्वक पिटाई की गई है। इस मासूम छात्र के शरीर पर लगे घाव बता रहे हैं कि उस पर क्या बीती होगी। मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राएं भी इस दर्दनाक घटना से डरे-सहमे हैं। जिसने भी यह क्रूर्रता देखी उसका दिल दहल गया। हमारी मांग है कि विद्यालय व आरोपित शिक्षिका पर कठोर कार्रवाई की जाए।