jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

जिला कांग्रेस के नेतृत्व में तीसरे दिन की तिरंगा यात्रा चारूवा पहुंची

मकड़ाई समाचार हरदा। जिला कांग्रेस के नेतृत्व में सात दिवसीय तिरंगा सम्मान महोत्सव एवं पदयात्रा का आयोजन चल रहा है। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर 09 अगस्त से 14 अगस्त तक जरा याद करो कुर्बानी तिरंगा पदयात्रा के अंतर्गत जिला कांग्रेस द्वारा 12 अगस्त को ग्राम चारूवा के गुप्तेश्वर मंदिर से पदयात्रा शुभारंभ की गई। हरिपुरा, जटपुरा, सोनपुरा, रुनझुन होते हुए मोरगढ़ी तक यात्रा की गई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाये एवं ग्रामीणों को आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के योगदान को बताया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने, लक्ष्मीनारायण पंवार, बद्री पटेल ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी, उत्तम तेनगुरिया, राकेश पाराशर, दीपक बाबल, संदीप सारण, देवेन्द्र राजपूत, नरेंद्र आठनेरे सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

- Install Android App -

दिनांक 13 अगस्त को प्रातः 09 बजे ग्राम सोडलपुर से तिरंगा यात्रा प्रारंभ की जाएगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने समस्त कांग्रेसजनों से यात्रा में शामिल होने का निवेदन किया है।