jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

Harda news : पत्नी से परेशान होकर पति ने की आत्महत्या, आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय ने भेजा जेल

मकड़ाई समाचार हरदा। 17 अप्रैल को शहर की महाराणा प्रताप कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 35 वर्षीय युवक ने आत्महत्या करने से पहले अपनी वन रक्षक पत्नी को वॉट्सऐप पर मैसेज कर कहा था कि मैं जा रहा हूं, अच्छे से रहना, किसी नौकरी वाले से कर लेना दूसरी शादी।

जांच करने मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उसने अपनी पत्नी पर प्रताड़ित करने की बात कही थी। पुलिस ने इस मामले में सतीश बिझाड़े की पत्नी जो कि वन विभाग में वनरक्षक के पद पर पदस्थ है। उस पर धारा 306 का मामला दर्ज कर लिया था। तब से आरोपी पत्नी फरार चल रही थी।

बेरोजगार था पति सतीश

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार, सतीश बिझाड़े की शादी हरदा जिले की टिमरनी तहसील के गांव आलमपुर में रहने वाली संगोता तिलवारी से 2020 में हुई थी। पत्नी संगोता वन विभाग रहटगांव रेंज के प्रोडक्शन में वन रक्षक के पद पर तैनात है। सतीश बीटेक की पढ़ाई करने के बाद बेरोजगार था। सतीश अपनी पत्नी को रोजाना ऑफिस छोड़ने जाया करता था।

सतीश और उसकी पत्नी बीते एक साल से शहर की महाराणा प्रताप कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे। कुछ महीनों पहले हुए विवाद के बाद पत्नी ने तलाक लेने के लिए आवेदन दिया था। बाद में दोनों एक दूसरे के साथ रहने लगे। 15 अप्रैल को संगोता तिलवारी अपनी ड्यूटी पर रहटगांव गई थी। पति उसके साथ नहीं गया था। जब से वह मकान में अकेला ही रह रहा था।

फरार चल रही थी आरोपी पत्नी

पत्नी रविवार सुबह ड्यूटी से वापस लौटी और दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। उसने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो सतीश फांसी के फंदे पर लटका मिला। सतीश ने एक कॉपी में सुसाइड नोट भी लिखा था। पुलिस ने सतीश के सुसाइड नोट और परिजनों के बयानों को आधार बनाकर पत्नी को आरोपी बनाया था। तब से ही आरोपी पत्नी फरार चल रही थी। कोतवाली थाना प्रभारी राकेश गौर ने बताया कि आरोपी पत्नी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया।