jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ... जनसुनवाई में मिले 10 आवेदन, एसडीम ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश सिराली : संपत्ति विवाद में बड़ा फैसला: 35 लाख के बिक्री विलेख को चुनौती देने वाली याचिका खारिज Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले... मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा की प्रमुख खबरें 04 अगस्त 2026

अनियंत्रित वैन ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नि की मौके पर मौत

मकड़ाई समाचार सीहोर। किराना व सब्जी लेकर अपने गांव थूना लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी को सामने से आ रही तेज रफ्तार वैन ने टक्‍कर मार दी। मां पीतांबरा हॉस्‍पिटल एंड नर्सिंग इंस्‍टीट्यूट की यह वैन संस्‍थान की की छात्राओं को लेकर आ रही थी। इस हादसे में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। टक्‍कर मारने के बाद वैन भी आगे जाकर पलट गई, जिससे इसमें सवार छह में से तीन छात्राएं घायल हो गई। लोगों का कहना है कार चालक व उसमें सवार छात्राएं मस्ती करते हुए तेज गति से चल रहे थे, जिससे यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 11 बजे सीहोर-भोपाल मार्ग पर ग्राम थूनां पचामा के नजदीक राजपूत ढाबे के पास मां पीतांबरा कालेज की वैन छात्राओं को लेकर भोपाल तरफ से सीहोर आ रही थी, तभी वह अनियंत्रित होकर रांग साइड पर जाकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। टक्‍कर से बाइक सवार मुकेश मालवीय 35 वर्ष व उनकी पत्नी रीना मालवीय 30 वर्ष दूर जा गिरे और बुरी तरह घायल हो गए। समय पर चिकित्‍सकीय मदद न मिलने से उनकी मौत हो गई। घायल दंपती करीब एक घंटा तक घटनास्‍थल पर तड़पते रहे। काफी खून बहने से किसी ने उन्हें अस्पताल ले जाने की हिम्मत नहीं दिखाई। हालांकि घटना के तत्काल बाद 108 एंबूलेंस को फान लगा दिया, लेकिन 11 बजे हुई घटना के एक घंटे बाद एंबूलेंस पहुंची, जब तक तड़पते हुए पति-पत्नी देनो ने दम तोड़ दिया। लोगों का कहना है कि समय पर यदि एंबूलेंस पहुंच जाती तो हो सकता है जान बच जाती।

- Install Android App -

दो छोटे बच्चे घर पर करते रहे इंतजार
मृतक दंपती मूलत: हैदरगंज के रहने वाले थे, जो पिछले दस साल से ग्राम थूना में रह रहे थे। पति-पत्नी मजदूरी का काम करते थे, उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।