ब्रेकिंग
बनासकांठा दुर्घटना के प्रभावित परिवारों को हर तरह से की जा रही है मदद: कलेक्टर श्री सिंह कुकरावद/सुल्तानपुर: लाइसेंसी दुकान की तरह बिक रही कुकरावद में अवैध शराब, न रोकने वाला ओर नहीं टोकने ... LPG गैस सिलेंडर 50 रुपये हुआ महंगा पेट्रोलियम मंत्री ने किया ऐलान सिवनीमालवा: ज्वेलरी की दुकान को बदमाशों ने बनाया निशाना, लाखों के आभूषण ले उड़े चोर हंडिया: बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हुई मजदूरों की मौत के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने... ट्रम्प के टेरिफ का कहर पूरी दुनिया के शेयर बाज़ार भारी गिरावट !  अन्य देशो की उपेक्षा भारत मे नुकसान... हंडिया: भाजपा मंडल हंडिया के कार्यकर्ताओ ने बूथ स्तर पर मनाया भाजपा का स्थापना दिवस !  राम भक्तों ने राम ध्वज लेकर राम दरबार की झांकी के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली, जगह जगह शोभायात्रा क... कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया भाजपा स्थापना दिवस, देशप्रेम और सेवा भाव का दिखा अद्भुत उत्साह मां नर्मदे: जीवन दायिनी मां नर्मदा के आज दिनांक 7 अप्रैल 2025 को कीजिए प्रातः कालीन दिव्य दर्शन।

सुखतवा नदी पर वैली ब्रिज निर्माण के लिए सैनिकों ने संभाला मोर्चा, शाम तक आवाजाही शुरू होने की उम्‍मीद

मकड़ाई समाचार इटारसी। सुखतवा नदी पर बने अस्थाई पुल पर बार बार बारिश के इस सीजन में पानी आने की समस्या से निपटने के लिए अब सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार से यहां आर्मी इंजीनियरिंग की टुकड़ी लोहे से बनने वाले वैली ब्रिज के निर्माण में युद्धस्तर पर जुटी हुई है। शुक्रवार सुबह 6 बजे से आर्मी की 102 वीसी इंजीनियरिंग बटालियन ने सुखतवा नदी पर वैली ब्रिज तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। लेफ्टिनेंट कर्नल एसएस मेहता की अगुवाई में आर्मी सेंटर, बैरागढ़ भोपाल से आई टीम आज शाम तक ब्रिज का निर्माण पूरा कर देगी। 40 टन भारवाहन क्षमता वाले वैली ब्रिज का ट्रायल लिया जाएगा इसके बाद इसे यातायात के लिए आरंभ कर दिया जाएगा।

शुक्रवार सुबह एसडीएम राजस्व मदन सिंह रघुवंशी ने मौके पर जाकर कामकाज का निरीक्षण किया। एसडीएम ने सैन्य अधिकारियों की सुविधाओं की जानकारी लेकर इस कार्य के लिए सेना की तारीफ की। रघुवंशी ने बताया कि सुबह छह बजे आर्मी जवानों ने काम प्रारंभ कर दिया था। आज शाम तक इसके पूरे होने की उम्मीद है। ब्रिज निर्माण का काम देखने भोपाल से टीम कमाडेंट भी सुखतवा पहुंच रहे हैं।

- Install Android App -

गौरतलब है कि 10 अप्रैल 2022 को बैतूल-इटारसी के बीच सुखतवा नदी पर अंग्रेजी हुकूमत के दौरान बना डेढ़ सौ साल पुराना पुल 275 टन भारी ट्राला गुजरने के दौरान टूट गया था। इस हादसे के बाद से ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर बार बार यातायात बाधित हो रहा है। ढाई करोड़ रुपये की लागत से एनएचएआइ ने अस्थाई पुल बनाया था, लेकिन ऊंचाई कम होने के कारण भारी वर्षा में करीब 10 बार नदी उफान पर आने से रास्ता बंद के बीच वैली ब्रिज का काम शुरू किया है। पुल निर्माण के दौरान ट्रैफिक को डायवर्ट कर नर्मदापुरम से हरदा, चिचोली, बैतूल होकर नागपुर के लिए भेजा जा रहा है।

सेना द्वारा तैयार किया जा रहा यह वैली ब्रिज 93 फीट लंबा और 10.50 फीट चौड़ा होगा। इसकी वहन क्षमता 40 टन की होगी। इससे अधिक वजनी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ब्रिज निर्माण में सेना की इंजीनियरिंग टीम के साथ ही चार पोकलेन मशीन, दो जेसीबी और एक क्रेन की मदद ली जा रही है।