jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

जामन्या सोसायटी से 53 क्विंटल गेंहू व पंखे चुराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, दो अब भी फरार

आरोपियों में एक बागदा बुजुर्ग, एक सैनिक नगर दो आरोपी निमोनी के शामिल

सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। एक सप्ताह पूर्व जामन्या सोसायटी से 53 क्विंटल गेंहू, एक इंडक्शन चूल्हा व दो पंखे चोरी हुए थे। जिनकी कुल कीमत 95 हजार रुपये है। जिसकी सूचना सेल्समैन बलिराम बिरला डूडगाँव द्वारा बेड़िया थाने रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर एसपी धर्मवीरसिंह यादव, एएसपी जितेंद्र सिंह पवाँर, एसडीओपी विनोद दीक्षित के मार्गदर्शन में टीम गठित कर जांच शुरू की। टीआई गोपाल निगवाल ने बताया की घटना के दिन सोसायटी से किसी वाहन के टायर के निशान थे। जिस पर पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपी विक्की उर्फ विकास पिता यशवंत वर्मा 22 वर्ष निवासी बागदा बुजुर्ग व रोहित पिता भुवानसिह भिलाला 19 वर्ष निवासी सैनिक नगर पकड़ा दोनो आरोपीयो ने पिकअप वाहन से चोरी करना काबुल किया वही दो आरोपी सुरला व रामु दोनो निवासी निमोनी अब भी फरार है । पुलिस ने दोनो आरोपियों से चोरी हुए गेंहू व पिकअप जब्त कर लिया है।  दोनो को जेल भेज दिया है। जल्द फरार आरोपियों को पकड़ा जाएगा। उक्त टीम में बेड़िया थाना स्टाप का सहयोग रहा।
Attachments area

- Install Android App -