jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

एकतरफा प्यार में रास्ता रोककर छात्रा से छेड़छाड़: जांबाज मंसूरी बोला- धर्म परिवर्तन कर मुझसे शादी कर ले, वरना तेरे परिवार को खत्म कर दूंगा…

मकड़ाई समाचार खंडवा। खंडवा में कॉलेज छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जहां एक सिरफिरे युवक ने छात्रा का रास्ता रोककर उसके सिर पर फूल बरसाए। इसके बाद उसने युवती से धर्म परिवर्तन कर शादी करने को कहा और हाथ पकड़कर जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया। लेकिन छात्रा गाड़ी से कूद गई और शोर मचा दिया। भीड़ जमा होने पर आरोपी भाग निकला। घटना शहर के इंदिरा चौक के पास की है। हिंदू संगठन के लोग छात्रा को कोतवाली लेकर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

- Install Android App -

छात्रा ने बताया कि वह शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज में पढ़ती है। गांव का मोनू उर्फ जांबाज मंसूरी उसे एक साल से परेशान कर रहा है। वह शादी के लिए दबाव डाल रहा है। कहता है शादी कर ले, वरना तेरे परिवार को जान से मार दूंगा। उसने कई बार बंदूक और पिस्तौल हाथ में थामे हुए फोटो भेजे और धमकाया कि धर्म परिवर्तन करके शादी कर ले, नहीं तो गोली मार दूंगा। आज कॉलेज से घर जाते समय आरोपी ने फिर छेड़छाड़ की और गाड़ी में बैठाकर ले जाने की कोशिश की। लेकिन भीड़ जुट जाने पर वह भाग गया।

इधर, इस घटना से हिंदू संगठन के लोगों में भारी आक्रोश है। हिंदू संगठन के लोगों ने छात्रा को कोतवाली लेकर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। वहीं युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोनू उर्फ जांबाज मंसूरी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।