jhankar
ब्रेकिंग
आज 05 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड

स्टेशन से बाहर निकलते समय गिरते-गिरते बचे नरोत्तम मिश्रा, पुलिस अधिकारियों ने संभाला

मकड़ाई समाचार सतना। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा मैहर रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते समय अचानक गिरते-गिरते बचे। वहां मौजूद एसडीओपी और टीआई ने उन्हें संभाल लिया। बाद में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मां शारदा मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।

दरअसल, गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा आज रीवांचल एक्सप्रेस से मैहर पहुंचे थे। स्टेशन पर भारी संख्या में मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं स्टेशन से बाहर निकलते समय अचानक मंत्री जी गिरते-गिरते बच गए। मौके पर मौजूद एसडीओपी और टीआई ने उन्हें गिरने से बचा लिया। इसके बाद ग्रहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मैहर पहुंचकर मां शारदा मां के दर्शन किए और पूजा की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

- Install Android App -

इसके बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सतना पहुंचे, जहां उन्होंने रीवा संभाग की कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की एक बैठक भी ली, जिसमें संभाग आयुक्त और पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे। उनके साथ राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल भी बैठक में मौजूद रहे। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सतना सांसद गणेश सिंह और पूर्व सतना विधायक शंकर लाल तिवारी के घर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भी शामिल हुए। साथ ही सतना के सर्किट हाउस में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भी बैठक ली है।