jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

ट्रेक्टर-ट्रालियों के पिछले हिस्से में रेडियम के स्टीकर लगवाए जाएं- सांसद उइके

सांसद श्री उइके ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिये निर्देश

मकड़ाई समाचार हरदा। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक क्षेत्रीय सांसद श्री दुर्गादास उइके की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सांसद श्री उइके ने कहा कि यातायात नियमों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा के बहुत सी सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों की जानकारी न होने के कारण होती हैं। सांसद श्री उइके ने निर्देश दिए कि हरदा के मुख्य बाजार के दुकानदारों को समझाइश देकर सड़क के दोनों ओर का फुटपाथ खाली कराया जाए, ताकि यातायात में बाधा न आए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेड़िया, कलेक्टर ऋषि गर्ग, जिला वनमण्डाधिकारी अंकित पाण्डे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राम कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश महोबिया, विधायक प्रतिनिधि अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक मनोहर लाल राठौर तथा सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

- Install Android App -

सांसद श्री उइके ने बैठक में कहा कि जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली व डम्पर्स के पिछले हिस्से में रेडियम के स्टीकर लगाने के लिये विशेष अभियान प्रारम्भ किया जाए, जिससे कि रात्रि में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके। उन्होने मण्डी सचिव को निर्देश दिये कि कृषि उपज मण्डी में तथा फसल उपार्जन केन्द्रों व वेयर हाउस पर ट्रेक्टर ट्राली की तुलवाई तभी होने दी जाए जबकि उसके पिछले हिस्से पर रेडियम का स्टीकर लगा हो। मण्डी सचिव ने आश्वस्त किया कि कल से ही इस निर्देश का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में सुझाव दिया कि यातायात व सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यो के लिये जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा कोष स्थापित किया जाए तो उपलब्ध राशि से यातायात व्यवस्था सुधारने संबंधी कई छोटे बड़े कार्य कराये जा सकते है। सांसद श्री उइके ने इस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की। सभी सदस्यों ने भी स्थानीय स्तर से सड़क सुरक्षा कोष के लिये राशि एकत्रित करने पर सहमति दी। सांसद श्री उइके ने सड़कों से आवारा पशुओं को हटाने के लिये नगरीय निकायों को विशेष पहल करने के लिये कहा ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में बताया कि सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण यातायात बाधिक होता है, इसलिये आवारा पशुओं के पालकों के विरूद्ध हरदा व खिरकिया के नगरीय निकायों के माध्यम से एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही जारी है। सांसद श्री उइके ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती महोबिया को निर्देश दिये कि ऐसे पशुपालकों पर एफआईआर दर्ज कराई जाए।

बैठक में आरटीओ मनोज तेनगुरिया ने बताया कि महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिये लर्निंग लायसेंस तैयार कराने के लिये विशेष अभियान प्रारम्भ किया गया है। लगभग 200 विद्यार्थियों के लायसेंस बनाये भी जा चुके है। यातायात थाना प्रभारी सुश्री वर्षा गौर ने बैठक में बताया कि गुड सेमेरिटन योजना का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है तथा लोगों को इस बात के लिये जागरूक किया जा रहा है कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को अस्पताल तत्काल पहुँचाने में मदद करें। उन्होने बताया कि इस योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने में सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार दिलाया जाएगा। उन्होने बताया कि शहर में पार्किंग स्थल के रूप में शनि मंदिर के पास तथा नार्मदीय धर्मशाला के पास स्थान चिन्हित किये गये है।