jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

सड़क किनारे खड़े डंपर को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में क्लीनर की मौत

बिलासपुर। शुक्रवार की सुबह पेंड्रा में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े डंपर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए पेंड्रा सेनोटोरियम में भर्ती कराया गया है। क्लीनर के शव को केबिन काटकर निकाला गया है। शव को सेनोटोरियम में रखवाया गया है। स्वजन के आने पर उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

मध्यप्रदेश के कटनी जिला अंतर्गत रामझर निवासी दीपक केंवट(20) ट्रक लेकर रायपुर जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह उनकी ट्रक पेंड्रा पहुंची थी। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई। हादसे में क्लीनर दीपक केंवट केबिन में फंसकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ड्राइवर को गंभीर चोटे आई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले घायल को अस्पता भेजा। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन बुलाकर सड़क किनारे लगवाया। क्लीनर का शव केबिन में फंस गया था। पुलिस ने गैस कटर बुलवाकर केबिन को कटवाया। इसके बाद शव निकालकर चीरघर भेज दिया। हादसे की सूचना क्लीनर के स्वजन को दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

- Install Android App -

भीड़ ने की बाइपास की मांग

पेंड्रा में बाइपास नहीं होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके कारण लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार की हुई घटना के बाद बिलासपुर-पेंड्रा रोड में दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। साथ ही लोगों की भीड़ भी मौके पर पहुंच गई। गुस्साए लोगों के कारण वहां पर जाम की स्थिति बन गई थी। लोगों ने बाइपास की मांग की। इस दौरान मौजूद पुलिस के अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। इसके बाद भीड़ को वहां से हटाया गया।