jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

HARDA NEWS : रिजगांव आदिवासी युवक की धारदार हथियार से हत्या के मामले में आरोपी की जमानत खारिज!

मकड़ाई समाचार हरदा। जिले का बहुचर्चित रिज्गॉव आदिवासी युवक की हत्या मामले में आरोपी सचिन पिता रीडणल जाट उम्र 22 साल निवासी रिजगांव की जमानत प्रथम जिला सेसन न्यायलय से ख़ारिज की विशेष लोक अभियोजक सुखराम बामने ने बताया की बिगत दिनों दिनांक 27.08.22 को किराना दुकान पर मृतक सत्यनारायण कलम पिता देवीसिंह उम्र 40 साल आरोपी बृजेश की दुकान पर गया था वहा आरोपी और मृतक का विवाद हो गया था। उसके दूसरे दिन सत्यनारायण कलम का शव एक खेत मे मिला उसके बाद मृतक के पिता देवीसिंह ने रात को हुए झगड़े के आधार पर आरोपीगणों पर शंका व्यक्त करते हुए रिपोर्ट हंडिया थाना मे दर्ज कराई। पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 206/22 अंतर्गत धारा 302,294,452,506 /34 आईपीसी तथा एस सी /एस टी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना मे लिया और दिनांक 08.09.22 को आरोपी सचिन जाट को गिरफ्तार किया था।

- Install Android App -

आज उसकी जमानत पर प्रथम जिला सत्र न्यायधीश राजेंद्र सिंग ठाकुर की अदालत मे सुनवाई हुई शासन की और से शासकीय अधिवक्ता सुखराम बामने ने जमानत आवेदन पर विरोध किया और कहा की मामला गंभीर प्रकृति का है ऐसे मे जमानत का आरोपी को नहीं दिया जाना चाहिए। आरोपी और शासन के अधिवक्ता की बहस के बाद प्रथम जिला सत्र न्यायधीश राजेंद्र सिंग ने आरोपी सचिन जाट की जमानत निरस्त कर दी।