jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया मोदी जी का जन्मदिन

मकड़ाई समाचार हरदा। भारतीय जनता पार्टी हरदा ग्रामीण मंडल के अंतर्गत ग्राम बालागांव में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाकर मोदी जी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं हरदा जिले के प्रभारी विकास बिरानी जी, जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने कहा कि हमारे नेता और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर को भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है।

- Install Android App -

मोदी जी ने सभी देशवासियों से अपील की है की उनके जन्मदिन पर विज्ञापन ना करते हुए और सभी कार्यकर्ता सेवा भाव से दीन ,हीन ,गरीबों की सेवा करें राष्ट्रीय हित में कार्य करें। अपने-अपने ग्रामों में साफ-सफाई स्वच्छता अभियान चलाएं। रक्तदान करें ताकि हम अपने रक्त की एक बूंद से किसी जरूरतमंद की जान बचा सकें। मोदी जी के इस उद्देश्य को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल हरदा के अंतर्गत बालागांव मैं बूथ केंद्र पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा शंकर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चला कर एवं वृक्षारोपण कर सेवा पखवाड़ा मनाया गया। यह सेवा पखवाड़ा मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर पंडित दीनदयाल जी की जयंती एवं 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलाया जाएगा।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवनीत पाराशर, जिला उपाध्यक्ष मनील शर्मा, दिनेश झुरिया, पिछड़ा मोर्चा कोषाध्यक्ष नंदकिशोर पटेल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भगवानदास गौर, ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष हरिप्रसाद गौर, उपसरपंच संतोष गौर, गौर समाज ग्राम इकाई के अध्यक्ष संतोष गौर, विजय गौर, दीनदयाल गौर ,महेश राधे ,कमलेश, दीनबंधु, प्रेमनारायण, रघुवीर प्रसाद, शिवदयाल टेरक्या सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन कार्यक्रम में शामिल हुए।