jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

सब्जियों पर पेशाब करके बेचता था मुस्लिम विक्रेता, वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा

Vegetable Seller : उत्तर प्रदेश के बरेली शहर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुस्लिम सब्जी विक्रेता ठेले पर रखी सब्जियों पर पेशाब करते हुए देखा जा सकता है और बाद में मुस्लिम सब्जी विक्रेता इन सब्जियों को बेच रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठन मंच के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और घिनौनी करतूत करने वाले सब्जी विक्रेता को गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने सब्जी विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है।

बरेली में जनकपुरी इलाके का मामला

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि बरेली में कैलाश अस्पताल के पास जनकपुरी के पास की घटना है। यहां IPS अधिकारी राहुल भाटी ने जानकारी दी कि हिन्दूवादी नेता दुर्गेश कुमार गुप्ता ने प्रेम नगर थाने में तहरीर दी कि शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे एक सब्जी विक्रेता ठेले पर रखी सब्जियों पर पेशाब करता पकड़ा गया है और उसने अपना नाम शरीफ खां बताया है, जो इज्जतनगर का रहने वाला है। सब्जी विक्रेता ने कड़ी पूछताछ में बताया कि वह हिंदू आबादी वाले इलाके में सब्जियां बेचता है।

सब्जी वाले ने अपनी करतूत के लिए मांगी माफी

वीडियो वायरल होने के बाद अपने कृत्य के लिए सब्जी विक्रेता ने माफी मांगी है और कहा कि आगे से वह ऐसा नहीं करेगा। पुलिस ने कहा कि सब्जी वाले ने अपनी गलती मान ली है। लेकिन इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। दुर्गेश कुमार गुप्ता ने तहरीर में कहा है कि इस सब्जी विक्रेता ने आम जनमानस के स्वास्थ्य को खराब करने और हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के लिए ऐसा घिनौना काम किया है। इस मामले में 4 लोगों ने गवाह के तौर पर अपना नाम दर्ज कराया है।
वहीं दूसरी ओर सब्जी विक्रेता शरीफ खां के परिवार को कहना है कि वे बीते 35 साल से सब्जी बेच रहे हैं। उनका व्यवहार हमेशा अच्छा रहा है। इस मामले में हिन्दूवादी नेता ऋतु शर्मा ने कहा कि ऐसा काम करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। गौरतलब है कि बीते एक-दो वर्ष में इस तरह के कई मामले देखने को मिले हैं, जब मुस्लिम फल और सब्जी विक्रेताओं पर पेशाब और थूक लगाकर सब्जी बेचने का आरोप लगा है।