jhankar
ब्रेकिंग
ऑन द स्पॉट कार्रवाई, कांग्रेस विधायक की कार पर हूटर-लगाया जुर्माना  भिंड में बम की धमकी से हड़कंप, पासपोर्ट ऑफिस और डाकघर में की गई सर्चिंग भोपाल के आदमपुर खंती में कचरे के पहाड़ को हटाकर बनेगा हाईवे AAP विधायक शिवपुरी से गिरफ्तार; 3 सहयोगी भी पकड़े गए, रेप मामले में थे फरार खरीफ ऋण जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई जावे : ,विधायक डॉ. दोगने LPG गैस बुकिंग के नए नियम, अब सिलेंडर मिलेगा 2-3 दिन बाद आसाराम के बेटे नारायण साईं ने कुटुम्ब न्यायालय में दी पेशी, पत्नी ने दायर की तलाक की याचिका संकल्प से समाधान” अभियान अंतर्गत 26 मार्च को जिला पंचायत में आयोजित होगा जिला स्तरीय शिविर  कलेक्टर का सख्त एक्शन: RI और पटवारी निलंबित, तहसीलदार को दी जबरदस्त फटकार जमना जैसानी फाउंडेशन की मांग: हरदा को बनाया जाए पृथक लोकसभा क्षेत्र

HARDA NEWS : शादी का ढोंग रचाकर शादीशुदा महिला से युवक ने किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

मकड़ाई समाचार हरदा। शहर की सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने एक युवक के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म करने को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शिकायत में पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। दो बच्चे भी हैं। पारिवारिक कारणों के चलते पति से हो रहे विवाद के बाद वह अपने मायके में बीते 3 वर्षो से अलग रह रही थी। इस दौरान मेरी पहचान आरोपी विजय शर्मा से हुई।

- Install Android App -

मंदिर ले जाकर मांग में सिंदूर भरकर फ़ोटो निकली रचा नाटक

8 मार्च को शहर की एक काॅलोनी में विजय शर्मा निवासी कमताड़ा ने अपने हरदा स्थित किराए के कमरे में बातचीत के बहाने बुलाकर जोर जबर्दस्ती कर दुष्कर्म किया। उसके बाद यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। उसके बाद लगातार कई बार मेरे साथ दुष्कर्म किया। मैंने जब इस बात को लेकर थाने जाकर शिकायत करने को कहा तो आरोपी ने मंदिर ले जाकर मेरे गले में माला पहनाकर मांग में सिंदूर भरकर शादी करने का नाटक कर फोटो निकाल ली।

मैंने आरोपी के खिलाफ महिला थाने में शिकायत की थी लेकिन उसने डरा धमकाकर मुझे अपने पक्ष में बयान देने को कहा था। उसके बाद भी वह दुष्कर्म और मारपीट करता रहा। इससे परेशान होकर मैंने प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत धारा 376 (2) (एन), 323, 506 का मामला दर्ज किया है।