HARDA BIG NEWS: दो जिगरी दोस्तो की संदिग्ध मौत का पुलिस ने किया पर्दाफास, हत्यारे आरोपी युवक गिरफ्तार


मकड़ाई समाचार हरदा सिराली। 17 सितम्बर को देर रात खुदिया के पास स्यानी नदी पर पुल के ऊपर जोर जोर से चिल्लाने की आवाज आती है। जब गॉव का ही एक युवक आवाज सुनता वहां पर जाकर देखता है तो उसे एक चप्पल और कुछ ही दूरी पर एक मोटरसाइकिल खड़ी दिखाई देती है। उसके बाद सिराली थाने में सूचना दी जाती है। बाइक के नंबर देखने पर वह शुभम राजपूत विक्रमपुर की निकलती है। उसके बाद वहां पर आसपास लोगो से जानकारी लेने पर बताया जाता है कि दो युवक यहां टप्पर पर शराब पी रहे थे। उसके बाद वह दोनो नदी के पुल पर जाते है। कुछ देर आवाज आती है। जोर जोर से चिल्लाने की फिर अचानक वहां खामोशी छा जाती है। जिससे वहां संदेह की स्थिति बन जाती है। की दोनो युवक कहा गए। देर रात दीपक की लाश मिलती है। दूसरे दिन शुभम की भी लाश नदी में मिल जाती है। लोगो द्वारा तरह तरह की अफवाह उड़ाई जा रही थी कि झगड़ा करके नदी में कूद गए।इधर दोनो की गहरी दोस्ती थी। मृतक युवक के दोनों परिवार के सदस्यों को शंका थी कि किसी ने उनके साथ कोई घटना की। इधर पुलिस के सामने भी यह संदिग्ध मौत का मामला एक चुनोती बना हुआ था। हत्यारे युवको ने घटना को ऐसे अंजाम दिया। और मामूली कहा सुनी में हत्यारे युवको ने इन दोनो दोस्तो को मौत के मुंह मे धकेल दिया। आखिरकार सिराली पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली। और अब दोनो आरोपीयो को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों में भेज दिया गया। इधर करणी सेना ने भी इन दोनों की संदिग्ध लाश मिलने पर सिराली पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की थी। शनिवार को थाना घेराव की चेतावनी भी दी गई थी। हालांकि पुलिस ने एक दिन पहले ही आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार को सिराली पुलिस ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 17/09/2022 को सूचनाकर्ता अनिल पिता उमेश राजपूत उम्र 30 साल निवासी खुदिया थाना सिराली की रिपोर्ट पर विलाव कुंड स्यानी नदी खुदिया मे दीपक पिता भगवानसिह राजपूत उम्र 35 साल की लाश मिलने पर मर्ग क्रं . 36/22 धारा 174 जाफौ का कायम कर जांच में लिया गया तथा उक्त मृतक का साथी शुभम राजपूत के लापता होने व दिनांक 17/09/2022 को लापता शुभम राजपूत का शव भी स्यानी नदी विलाव कुंड के पास मिलने मर्ग क्रं . 38/22 धारा 174 जाफौ का कायम कर जांच में लिया गया ।
दोनो की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने बनाई जांच टीम
मामला संदेहास्पद होने से पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल हरदा तथा एसडीओपी उदयभान सिंह अनुभाग खिरकिया के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मर्ग जाँच मे निरन्तर निर्देशित कर मामले के सभी साक्षीयो के कथन लिये गये । एसडीओपी उदयभान सिंह द्वारा थाना जाकर साक्षीयो से पूछताछ की गई । मर्ग जांच में पाया गया कि आरोपी राहुल कुमरे पिता इमरतलाल कुमरे जाति गौंड उम्र 23 साल निवासी केवलारी व कन्हैया पिता बाबूलाल जामुनकर निवासी केवलारी के द्वारा घटना दिनांक 16.09.22 को मृतक दीपक राजपूत पिता भगवानसिंह राजपूत व शुभम राजपूत पिता रामनिवास राजपूत दोनो निवासी विक्रमपुरकलां सड़क किनारे बैठे थे। तब कन्हैया को हरिप्रसाद प्रजापति के खेत टप्पर के पास दो लोग मिले ( मृतक शुभम व दीपक ) । जिनमे एक दुबला – पतला ( शुभम ) रोड पर किनारे मे लेटा था तथा दूसरा मोटा सा ( दीपक ) आदमी वही खडी मोटरसायकल पर बैठा था कन्हैया उनके पास रूका उनसे पूछा क्यो भाई क्या हो गया तो लेटे वाले लडके ( शुभम ) ने गाली देते हुए बोला तू क्यों पूछ रहा है चल यहाँ से निकल इसी बात को लेकर थोडी देर बाद राहुल को साथ लेकर मारपीट कर जान से मारने की नियत से स्यानी नदी के पुल के नीचे धक्का देकर गिरा दिया एवं घटना छिपाने की नियत से मृतक शुभम राजपूत की मोटर साईकिल व चप्पल हटा दी गई ।
मर्ग जाँच पर अपराध धारा 302 , 201 , 34 भादवि होना पाये जाने पर आरोपी राहुल कुमरे पिता इमरतलाल कुमरे जाति गौंड उम्र 23 साल निवासी केवलारी व कन्हैया पिता बाबूलाल जामुनकर निवासी केवलारी के विरूद्ध अपराध क्र . 306/2022 धारा 302 , 201 , 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
प्रकरण के आरोपीयो की तलाश व गिरफ्तारी हेतु ठीम गठित कर उक्त दोनो आरोपीयो को. ग्राम केवलारी से पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कि गई। जिन्होने जुर्म करना स्वीकार किया दोनो आरोपीयो के विरूद्ध अपराध धारा सदर का जुर्म करना प्रमाणित पाये जाने से गिरफ्तार किया गया है जिन्हें माननीय न्यायालय हरदा पेश किया गया ।
हत्या के आरोपियो को पकड़ने में इनकी रही विशेष भूमिका
टीम में निरी . मदन पवांर थाना प्रभारी सिराली सउनि विक्रम राजपूत सउनि जितेन्द्र राजपूत , सउनि भगवानदास यादव सउनि संतोष भदौरिया , प्र . आर . 369 गजेन्द्र यादव , आर . 257 सुनील ईवने आर .271 राहुल राजपूत , आर . 353 ललित गौर , सैनिक 99 राजेश बिल्लौरे की रही ।

