सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। हिन्दी पखवाड़ा के समापन समारोह के अवसर पर एवं हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार को दृष्टिगत रखते हुये एनटीपीसी सेल्दा खरगोन में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन राजभाषा अनुभाग मानव संसाधन विभाग द्वारा शिवालिक नगर परिसर स्थित मंगलम भवन र्में किया गया।
कवि सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र को माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम में आमंत्रित कवि थे प्रख्यात हास्य कवि पद्मश्री डॉ सुरेन्द्र दुबे रायपुर, पीके आजाद, विनय शुक्ल विनम्र दिल्ली, मुकेश शांडिल्य हरदा, सुनील नवोदित चित्रकूट, डॉ. तुषा शर्मा मेरठ एवं श्रीमती अनीता आनंद मुंबई थे। संचालन प्रख्यात कवि डॉ शंभू सिंह मनहर द्वारा किया गया। कवियों का स्वागत एनटीपीसी खरगोन के मुख्य महाप्रबंधक राजेश कुमार कनोजिया एवं अहिल्या महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना कनोजिया द्वारा किया गया। हास्य कवि सम्मेलन का श्रोताओं ने देर रात्रि तक लुत्फ उठाया एवं मंगलम भवन उनके ठहाकों एवं तालियों से गूँजता रहा। कनोजिया ने अपने सम्बोधन में राजभाषा विभाग द्वारा वर्ष भर चलाई जाने वाली राजभाषा संबंधी गतिविधियों की सराहना की एवं इस तरह के आयोजन नियमित रूप से किए जाने की महत्ता पर बल दिया।

