jhankar
ब्रेकिंग
मथुरा में डॉ. शिरीष अग्रवाल ‘एटलस’ साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित, कार्यक्रम का मुख्य संचालन भी किय... जन्मदिन पर दिखावे और फिजूलखर्ची को कहा अलविदा, पेन-डायरी से रोशन होगा गरीब बच्चों का भविष्य यदुवंशी समाज ने 150 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान गूंजे टेसू-घरवा के लोकगीत, जीवंत हुई पुरानी परंपरा तवा बांध से 600 क्यूसेक पानी छोड़ा, 26 अक्टूबर को रात में हरदा पहुंचेगा अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 19 प्रकरण दर्ज हरदा के मगरधा और सोडलपुर में 27 से 31 अक्टूबर तक होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए 25 अक्टूबर से देशव्यापी ‘विकसित भारत युवा संवाद’ हरदा जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत विशेष अभियान  शरद पूर्णिमा पर आज सजेगी गरबा रास की महफिल

लोकसभा चुनाव में नहीं होगा फेसबुक का मिस यूज, बनाएगा स्पेशल टास्क फोर्स

नई दिल्ली : फेसबुक 2019 में होने वाले आम चुनाव के दौरान अपनी साइट को दुरुपयोग से बचाने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन कर रहा है। इस टास्क फोर्स में सोशल मीडिया साइट फेसबुक के सैकड़ों लोग शामिल होंगे।पॉलिसी फॉर यूरोप, मिडल ईस्ट ऐंड अफ्रीका (EMEA) के वाइस प्रेजिडेंट रिचर्ड ऐलन ने बताया कि 2019 के चुनाव को देखते हुए, हम राजनीतिक पार्टियों के साथ मिलकर काम करने के लिए एक विशेषज्ञों की टीम का गठन कर रहे हैं। यह सुरक्षा विशेषज्ञों और कॉन्टेंट स्पेशलिस्ट की टीम होगी, जो भारत में चुनाव संबंधी सभी प्रकार के दुरुपयोग को समझने की कोशिश करेगी।’उन्होंने कहा कि भारत में टास्क फोर्स की चुनौती असली और नकली राजनीतिक खबरों के बीच अंतर करना होगा। ऐलन ने कहा कि टीम में भारतीय लोग होंगे। इसमें मौजूदा कर्मचारी तो होंगे ही साथ ही नए लोगों की भर्ती की जाएगी।

- Install Android App -

ऐलन ने फेसबुक सीआईओ मार्क जकरबर्ग के विश्वभर के चुनाव को लेकर दिए गए बयान को दोहराते हुए कहा कि सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म निष्पक्ष चुनाव आयोजित कराने के लिए भारत सहित विश्वभर के देशों की मदद करना चाहता है। उल्लेखनीय है कि जकरबर्ग ने अप्रैल में कहा था कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके प्लैटफॉर्म का दुरुपयोग भारत और दूसरे देशों में चुनाव प्रभावित करने में न हो। जकरबर्ग ने कहा था कि हमारा उद्देश्य ब्राजील, भारत, मेक्सिको और अमरीका के आगामी चुनावों में फेसबुक के प्रभाव को समझना और हमारे भविष्य के प्रॉडक्ट और नीतिगत फैसले की सूचना देना है।’ फेसबुक जिन टेक्नॉलजी का इस्तेमाल करता है उसमें मशीन लर्निंग और ऑर्टिफिशल इंटेलिजेंस शामिल हैं।