मकड़ाई समाचार विदिशा। जिले के कुुरवाई में सीएम राईज स्कूल में प्राचार्य द्वारा मजार बनाई गई जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लेते अवैध निर्माण को हटाने की कार्यवाही कर प्राचार्य को निलंबित किया। मामला कुछ इस प्रकार है कि 4 दिन पूर्व कुरवाई में सीएम राईज स्कूल परिसर में तात्कालीन प्राचार्य शयना फिरदौस ने मजार बनाई थी लोगो को जानकारी लगी ओर शिकायत की गई वही। बाल अधिकार संरक्षण आयोग केे अध्यक्ष प्रियंक कानूूनगो ने स्कूल का निरीक्षण करने के बाद मजार को हटाए जाने की अनुुशंसा की।
इसकेे बाद हरकत में आया प्रशासन ने मिलादुन्नबी का पर्व निपटते ही कार्यवाही शुुरु की स्थानीय प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने स्कूल में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध लगायां।वही रविवार की रात में प्रशासन के अधिकारियों ने स्कूल परिसर से अवैध निर्माण हटवा दिया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। जिला प्रशासन व पुलिस केे अधिकारी पूरेे नगर में अपनी निगाहे जमाए हुए थे चौक चौराहो पर भी पुलिस तैनात रही। कही से किसी भी प्रकार अप्रिय समाचार नही मिले। कलेेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि आपसी सहमति से अवैध निर्माण को हटा दिया गया है।

