jhankar
ब्रेकिंग
गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव...

मैनपुर थाना में पदस्थ आरक्षक ने गोली मारकर की आत्महत्या, दो माह में दूसरी घटना

मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर थाने में पदस्थ आरक्षक दिनेश कोसले ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। अभी तक आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। मामले की पुष्टि एसडीओपी पुलिस अनुज गुप्ता ने करते हुए बताया मैनपुर थाना में पदस्थ आरक्षक दिनेश कोसले रविवार की रात में अपने कमरे में सोने गया था, जब सुबह उसे जगाने कर्मचारी गए तो वह कमरे में मृत मिला।

- Install Android App -

आरक्षक ने थाने के रायफल से गोली मार लिया है। दो माह में इसी थाने में यह दूसरी आत्महत्या की घटना है।घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी चंद्रेश सिंह ठाकुर पहुंचे तथा पुलिस सूत्रों के अनुसार फोरेंसिक एक्सपर्ट राजधानी से जांच के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक आरक्षक का परिवार गरियाबंद में रहता है व एक छोटी बेटी है।

मंदिर हसौद निवासी मृत आरक्षक थाना परिसर में आबंटित अपने आवास में रहता था। एक वर्ष से मैनपुर थाना में पदस्थ था। महत्वपूर्ण बात यह है कि अभी लगभग दो माह पूर्व ही मैनपुर थाना में पदस्थ एक एएसआई शंकर लाल सिदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर ने बताया कि मृत आरक्षक दिनेश कोसले के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।