jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

मां के सामने 5 लोगों ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, पढ़िए पूरा घटनाक्रम

Jharkhand: झारखंड के देवघर में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि पांच लोगों ने उसके सामने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। घटनाक्रम झारखंड के देवघर जिले का है। महिला रात के समय अपनी बेटी के साथ लौट रही थी। पांच में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है। विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला दुमका जिले की रहने वाली है। रात में देवघर से दुमका लौट रही थी। रात के अंधेरे में बाइक सवार पांच लोगों ने रोक लिया। बेटी को जबरदस्ती ले गए। महिला ने रोकने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद महिला के सामने ही उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

- Install Android App -

रविवार रात के घटनाक्रम के बाद महिला ने सोमवार सुबह थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आई। आरोपियों की पहचान की गई और दो को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी तीन की तलाशी के लिए विशेष टीम गठित की गई है।
देवघर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुभाष चंद्र जाट के अनुसार, लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और अन्य तीन की तलाश की जा रही है।