jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

फिर खोले गए बरगी बांध के पांच गेट, नर्मदा नदी के तटों पर कराई गई मुनादी

मकड़ाई समाचार जबलपुर। एक बार फिर सक्रिय हुई मानसून की गतिविधियों के कारण जबलपुर, मंडला सहित आस-पास के क्षेत्रों में लगातार वर्षा हो रही है। ऐसे में बरगी बांध का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। बरगी बांध के जलभराव क्षेत्र में लगातार हो रही पानी की आवक को देखते हुए बरगी बांध प्रबंधन ने बांध के गेट खोलने का निर्णय लिया और रात करीब नौ बजे पांच गेट आधा-आधा मीटर तक खोल दिए गए।

बरगी बांध के कार्यपालन यंत्री अजय सूरे ने बताया कि बांध के कैचमेंट एरिया मे पिछले 24 घंटे में औसत 33 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। लगातार वर्षा जल की आवक को देखते हुए रात नौ बजे पांच गेट 0.50 मीटर तक खोले गए हैं, जिनसे 395 क्यूमेक जल की निकासी हो रही है।

- Install Android App -

पांच फीट तक बढ़ा नर्मदा का जलस्तर

रात में बरगी बांध के पांच गेट खोले जाने के कुछ घंटे बाद ही नर्मदा का जलस्तर पांच फीट तक बढ़ गया। ग्वारीघाट के उमाघाट, खारीघाट, सिद्धघाट, कालीघाट सहित तिलवारा घाट के तट डूब गए। बरगी बांध प्रबंधन ने नर्मदा तटों के आस-पास न जाने का आग्रह किया है वहीं नर्मदा तटों से दूर रहने मुनादी भी कराई जा रही है।