jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की ताज़ा अपडेट मकड़ाई एक्सप्रेस के साथ 🇮🇳 13 जुलाई 2026 - मध्य प्रदेश की ताज़ा मुख्य खबरें MP-TOP20 🇮🇳 13 जुलाई 2026 - भारत की ताज़ा मुख्य खबरें INDIA-TOP20 🌍 13 जुलाई 2026, सोमवार को पढि़ए विदेश की मुख्य खबरों की झलकिया इंदौर: MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी पर धोखाधड़ी का केस, जमीन कब्जे और धमकी का ... बिलासपुर: क्रिप्टो के नाम पर 4 लाख की ठगी,18 महीने में रकम दोगुनी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला को लगा... सिराली: 4 साल से लटकी 100 मीटर की सीसी रोड, आदिवासी मोहल्ले में बारिश बनी आफत, कीचड़ से होकर स्कूल ज... पदोन्नति प्रक्रिया को मिली रफ्तार, आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद पर मिली पदोन्नति 📅 13 जुलाई 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल हरदा : भीषण अग्निकांड: दो भैंस, एक गाय और बछिया जिंदा जलीं, लाखों का नुकसान

17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक करेंगे हड़ताल, 5 दिन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे ग्राम रोजगार सहायक सचिव

पंचायत एवं ग्रामीण विकास की रीड की हड्डी के रूप में कार्य करने वाले ग्राम रोजगार सहायक जताएंगे विरोध

- Install Android App -

के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा।
पंचायत सहायक सचिव कर्मचारी संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर 5 दिन के अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। प्रदेश अध्यक्ष रोशन परमार के निर्देश पर संभाग अध्यक्ष संतोष मालवीय ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से 3 सूत्रीय मांग वेतन वृद्धि सहायक सचिव के पद पर नियमितीकरण एवं स्थानांतरण की मांगों को लेकर लगातार शासन प्रशासन से ज्ञापन आवेदन निवेदन के माध्यम से मांग करता आ रहा है उसके बाद भी आज दिनांक तक सरकार की ओर से केवल आश्वासन ही मिला है विगत 5 वर्ष से अधिक समय से वेतन वृद्धि नहीं हुई है ग्रामीण विकास की रीड की हड्डी के रूप में कार्य करने वाले ग्राम रोजगार सहायकों को मात्र 9000 के अल्प मानदेय में घर चलाने बच्चों के लालन पालन पोषण में समस्या आ रही है।
मुख्यमंत्री की घोषणा सहायक सचिव के पद पर स्थाई करते हुए निलंबन होगा को लेकर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है और ना ही स्थानांतरण के आदेश जारी हुए हैं!
सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है हमें हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है हमारी मुख्य मांगों को अनदेखा किए जाने के विरोध में गहन विचार विमर्श के पश्चात प्रदेश कमेटी के निर्णय अनुसार प्रदेश भर के 23000 ग्राम रोजगार सहायक 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे जिससे पंचायत एवं ग्रामीण विकास की समस्त योजनाएं प्रभावित होंगी जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन रहेगा.
मांगे नहीं माने जाने पर दीपावली पश्चात अगले चरण में राजधानी भोपाल की ओर पैदल कुच करेंगे एवं मुख्यमंत्री और राज्यपाल को सामूहिक इस्तीफा सौंपेंगे।