jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की ताज़ा अपडेट मकड़ाई एक्सप्रेस के साथ 🇮🇳 13 जुलाई 2026 - मध्य प्रदेश की ताज़ा मुख्य खबरें MP-TOP20 🇮🇳 13 जुलाई 2026 - भारत की ताज़ा मुख्य खबरें INDIA-TOP20 🌍 13 जुलाई 2026, सोमवार को पढि़ए विदेश की मुख्य खबरों की झलकिया इंदौर: MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी पर धोखाधड़ी का केस, जमीन कब्जे और धमकी का ... बिलासपुर: क्रिप्टो के नाम पर 4 लाख की ठगी,18 महीने में रकम दोगुनी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला को लगा... सिराली: 4 साल से लटकी 100 मीटर की सीसी रोड, आदिवासी मोहल्ले में बारिश बनी आफत, कीचड़ से होकर स्कूल ज... पदोन्नति प्रक्रिया को मिली रफ्तार, आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद पर मिली पदोन्नति 📅 13 जुलाई 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल हरदा : भीषण अग्निकांड: दो भैंस, एक गाय और बछिया जिंदा जलीं, लाखों का नुकसान

दीपावली से पहले अमूल और वीटा डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपए बढ़ाए

Amul Milk Rate: अमूल ने गुजरात को छोड़कर सभी राज्यों में फुल क्रीम दूध और भैंस के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। अमूल के साथ-साथ वीटा डेयरी ने भी अपने दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। अमूल ने गुजरात को छोड़कर सभी राज्यों में फुल क्रीम दूध और भैंस के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इस बात की जानकारी खुद गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के एमडी आरएस सोढ़ी ने दी है। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के एमडी आरएस सोढ़ी ने कहा कि अमूल ने गुजरात को छोड़कर सभी राज्यों में फुल क्रीम दूध और भैंस के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। जानकारी के अनुसार, अमूल के इस फैसले के बाद फुल क्रीम दूध की कीमत 61 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 63 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले भी अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दामों में बढ़ोतरी की थी। यह जानकारी आरएस सोढ़ी, एमडी, गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड ने दी है।

- Install Android App -

वीटा ने भी की दामों में बढ़ोतरी

अमूल के साथ-साथ वीटा डेयरी ने भी अपने दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। जो वीटा का फुल क्रीम दूध अब तक 1 लीटर 62 रुपये में मिलता था। अब फुल क्रीम दूध का भाव बढ़ कर 64 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, आधा लीटर दूध फुल क्रीम 31 रुपये में मिलता था, अब आधा लीटर 32 रुपये में मिलेगा।