jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

बिग ब्रेकिंग : दमोह में चार लोगो की फांसी लगाने से मौत,जिसमें एक छात्र और एक छात्रा भी

मकड़ाई समाचार दमोह। मगलवार की सुबह दुखद घटना आमजन को सुनने को मिली। जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक अंतर्गत पिछले 24 घंटे के अंदर चार लोगों ने फांसी लगाई है। जिसमें एक छात्र और एक छात्रा हैं। पुलिस ने चारों ही मामलों में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है ।
इनमें तीन लोगों की मौत का कारण अज्ञात है। छात्र का शव स्कूल परिसर में फंदे से झूलता मिला जबकि छात्रा ने किसी विषय में सप्लीमेंट्री आने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली उसका शव फंदे से झूलता हुआ मिला। पुलिस ने सभी शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों के सुपुर्द किए गए। मृतकों में दो मामले तारादेही थाना अंतर्गत हैं जबकि दो तेजगढ़ थाने अंतर्गत हैं।
परिजनों ने बताया कि सप्लीमेंट्री आने के कारण छात्रा ने आत्महत्या की होगी। तेेजगढ़ थाना अंतर्गत दो छात्रों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है मृतकों में एक नाबालिग छात्र है जो कक्षा दसवी का छात्र है जबकि दूसरे मामले में कालेज की छात्रा है जो दमोह के कालेज में पढ़ती है। इमलिया चौकी के टौरी गांव में रहने वाली प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी पुत्री भागीरथ अहिरवार 19 वर्ष को सप्लीमेंट्री आने पर वह मानसिक तनाव में आ गई और सोमवार की सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। स्वजनों ने जब उसे फंदे पर झूलता देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी पुलिस ने शव को नीचे उतारा और अस्पताल लेकर आए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों के सुपुर्द किया। वहीं दूसरी घटना में कक्षा दसवी के छात्र का शव फंदे से झूलता मिला है। मृतक छात्र तेजगढ़ थाने के समदई गांव का निवासी है और उसके पिता नहीं हैं। छात्र दीनदयाल पुत्र मलखान सेन का शव समदई माध्यमिक स्कूल परिषर के अंदर पेड़ पर फंदे से झूलता मिला। घटना का कारण अज्ञात है कि आखिर छात्र ने यह कदम क्यों उठाया पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है