jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर

स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के प्रति किया जागरूक

मकड़ाई समाचार खिरकिया। जिले में स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं शासन की योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए स्व सहायता समूह के माध्यम से सामाजिक कार्यों एवं रोजगार को बढ़ावा देने के लिए समूह के माध्यम से जगह-जगह अनेक कार्य किए जा रहे हैं। वहीं मंगलवार को नगर परिषद खिरकिया मे नारी शक्ति स्व सहायता समूह एवं साईं नाथ स्व सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुई।

- Install Android App -

जिसमें नगर पालिका अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। नारी शक्ति स्व सहायता समूह की अध्यक्ष फरजाना खान ने महिलाओं को रोजगार के प्रति प्रेरित करते हुए बताया कि शासन की अनेक योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकती है। जिससे महिलाओं का जीवन यापन सुचारू रूप से चल सकता है। महिलाओं को पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया। पॉलिथीन की जगह समूह द्वारा बनाए जा रहे कागज के लिफाफे जैसी सामग्री का उपयोग किया जाए। जिससे प्रदूषण से बचा जा सकता है।

इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव, कर्मचारी कमलेश पाराशर, महिला समूह अध्यक्ष फरजाना खान, गणेश मीणा, सकून चौरे, रेखा खाले, मनोज जोशी, साईं नाथ स्व सहायता समूह अध्यक्ष श्रीमती संगीता खेतबास सहित आदि समूह की महिलाएं मौजूद रही।