jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

कट्टे से गोली मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद आरोपी पति फरार

पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई

मकड़ाई समाचार दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलापट्टी गांव में पति और पत्नी के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने गुस्से में पत्नी को गोली मार दी, जिससे पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली मारकर हत्या की वारदात की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते मौके पर नोहटा थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार नोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम गोलापट्टी निवासी कमलेश आदिवासी अपनी पत्नी कमला अदिवासी के साथ ससुराल में ही रहता था। वह खेत से घर आया और पति पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति कमलेश आदिवासी ने देशी कट्टे से अपनी पत्नी को गोली मार दी, जिससे पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने कट्टे को घटनास्थल से जब्त कर लिया है। पुलिस कट्टा बनाने और बेचने वाले की भी तलाश कर रही है। इस घटना से जिले में कट्टे का अवैध निर्माण और बेचने की बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता।