ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे हज़रत सैयद हंडिया शाह भडंग पीर बाबा की दरगाह पर सालाना 23 वें उर्स चढ़ाई चादर कलेक्टर श्री जैन ने जल गंगा संवर्धन के तहत संचालित कार्यों का जायजा लिया बड़वानी, केली, नजरपुरा, रहटग...

MP News : दरगाह के अंदर मिली किशोरी की हाथ-पैर बंधी लाश, हत्यारे ने नाक भी काटी

सुबह जब कुछ लोग दरगाह के अंदर पहुंचे तो झाड़‍ियों अंदर उसका शव पड़ा देखा

मकड़ाई समाचार बुरहानपुर। बुरहानपुर शहर के गणपति नाका क्षेत्र के आजाद नगर स्थित एक दरगाह में सत्रह वर्षीय किशोरी का शव पाया गया है। किशोरी के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे। हत्यारे ने किशोरी की नाक भी काटी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी राहुल लोढा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तय होगा की किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। जानकारी के मुताबिक किशोरी दरगाह के पास लगे क्षेत्र की ही रहने वाली है जो कल रात से लापता थी। परिजन रातभर उसे तलाशते रहे, लेकिन सुबह उसका शव दरगाह के अंदर झाड़ी में मिला। पुलिस जांच कर रही है कि रात में यहां पर कौन-कौन आया था, इसके साथ ही आखिरी बार किशोरी किसके साथ दिखी थी।

- Install Android App -

किशोरी का शव मिलने के बाद फैली सनसनी

बुरहानपुर में दरगाहर के अंदर किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह जब कुछ लोग दरगाह के अंदर पहुंचे तो झाड़‍ियों अंदर उसका शव पड़ा देखा। तुरंत ही उन्होंने इसकी सूचना आस-पास के लोगों और पुलिस को दी। इस दौरान मौके पर किशोरी के परिजन भी पहुंच गए थे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि उनकी बेटी के साथ ऐसी वारदात कौन कर सकता है। पुलिस ने आस-पास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश शूरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।