jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

सड़क हादसे में विदिशा प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित तीन पत्रकारोे की मौत ,हादसे पर सीएम ने दुख प्रकट किया

मकड़ाई समाचार विदिशा। सलामतपुर के पास सोमवार रात को हुए सड़क हादसे में तीन पत्रकारों की मौत हो गई।घटना रामाखेड़ा जोड़ की करीब रात 9 बजे की है।दुर्घटना मे विदिशा प्रेेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित तीन पत्रकार भोपाल से साप्ताहिक समाचार प्रकाशित करने के बाद बाईक से वापिस विदिशा लौट रहे थें। तभी एक अज्ञात (truck )ट्रक  ने बाइक को टक्कर मारी । जिसमें बाइक चकनाचूर हो गई। दो शव सड़क पर एक शव 20 फिट दूर मिला इससे अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि टक्कर कितनी जबरदस्त थी। जिसमें विदिशा प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा की मौत हो गई।हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दुख प्रकट किया है।जानकारी के अनुसार राजेश शर्मा के तीन बच्चे है, जिनमे सबसेे छोटा बेटा तो महज एक साल का ही है। दूसरे पत्रकार सुुनील शर्मा जो डंडापुरा निवासी है। उनके एक बेटी और बेटा है। तीसरे पत्रकार नरेंद्र दीक्षित निवासी बंटीनगर में रहतेे है। मंगलवार की सुबह विदिशा में खबर मिलते ही सारे पत्रकार और आमजन घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। थाना प्रभारी देवेंद्र पाल ने आवश्यक कार्यवाही कर तीनो शव सांची अस्पताल भिजवाया है। मौके पर बाइक मिली, जो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं, टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को बरखेड़ी चौराहे के पास पकड़ लिया है।