jhankar
ब्रेकिंग
एम पी ट्रांसको के टेस्टिंग विंग में स्वदेशी ‘आराताई’ एप का उपयोग हुआ अनिवार्य -- विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं बिजली चोरी की सूचना पर 5 प्रतिशत राशि का तत्काल भुगतान, पहचान रहेगी ग... जिले में जनगणना 2026-27 की तैयारियां पूर्ण, एक मई से मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ 1 मई से महंगाई डायन का झटका मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, हरदा में पारा 39 डिग्री के पार लगातार तीसरी बार नीरू राठी को मिली कमान, माहेश्वरी महिला मंडल की नई टीम घोषित मौत के मुंह में भी नहीं छोड़ा बेटे का साथ, 15 घंटे बाद भी सीने से लिपटी मिली माँ आज का राशिफल अपडेट: 1 मई 2026 होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला पाकिस्तान का तेल टैंकर 'खैरपुर', बढ़ा कूटनीतिक चर्चाओं का दौर जबलपुर बरगी हादसा: रस्सियों और गैस कटर से क्रूज निकालने की जद्दोजहद जारी

गुजरात में केजरीवाल के रोड शो के दौरान हुई पत्थरबाजी,सूरत केे व्यापारियों को किया संबोेधित

आगामी गुजरात विधान सभा के मद्दे नजर सभी राजनीतिक पार्टियों ने गुजरात का रुख किया हैं भाजपा कांग्रेस और आप पार्टी केे नेता अपनी अपनी पैठ बनाने आमजन के बीच उतरेे है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल भी प्रचार प्रसार अभियान में जोर शोर से उतर पडे़ है।

- Install Android App -

सोमवार को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने सूरत में रोड शो निकाला इस दौरान एक स्थान पर उनकी रैली पर पत्थर फेंके लेकिन पुलिस ने मामले को संभाल लिया ।बताया जा रहा हैं कि रैली में फेंके पत्थर मीडियाकर्मियों के कैमरे पर भी लगे। घटना के समय अरविंद केजरीवाल तुरंत अपने वाहन में चले गए। बताया जा रहा हैं कि केजरीवाल का काफिला जब एक गली के पास से गुजर रहा था। तभी एकाएक उन पर पत्थरबाजी हो गई। इधर आप समर्थक भी पत्थरबाजो से भिड़ गए।केजरीवाल पूरे फार्म पर है उन्होने पंजाब में भी अपनी पकड़ बनाई और अब गुजरात में भी जोर आजमा रहेे है।उन्होने सूरत में रोड शो के दौरान जनसभा को संबोेधित करते हुए व्यापारियों को आई लव यू कह अपना भाषण शुुरु किया। उन्होने कहा कि हर एक व्यापारी को हीरा मानता हूं। अगर हम सत्ता में आए व्यापार को सीधा सरल बनायेंगे। धोखाधड़ी,फर्जी लेन देन छापेमारी व भयमुक्त व्यापार बनायेंगे।