jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

श्रद्धा हत्याकांड आरोपी आफताब को ले जा रही ,पुलिस वैन पर अज्ञात लोगो ने किया तलवार से हमला

मकड़ाई समाचार दिल्ली | श्रद्धा हत्याकांड का आरोपी आफताब अभी पुलिस की हिरासत में है। सोमवार को पुलिस आफताब पूनावाला पुलिस वैन में रोहिणी में फारेंसिक साइंस लायब्रेरी के बाहर कुछ लोगो ने तलवारों से हमला कर दिया।पुलिस आफताब को पॅालीग्राफ टेस्ट के लिए लेे जा रही थी।शाम को एक कार ने पुलिस वैन को ओेवरटेक कर रोक लिया और वेेन पर हमला करने लगे। घटना शाम 6.45 की हैं।पुलिस नेे तलवार लहरा रहे युुवको को समझाईश दी।बात न मानने पर पुुलिस अधिकारी ने सर्विस रिवाल्वर निकालकर हवा में फायरिंगग भी की। बाद में पुलिस दो लोगो हिरासत में भी लिया है। पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए दोनों लोगों की पहचान कुलदीप और निगम के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा, “इन कार्यकर्ताओं ने जो कुछ भी किया है, वह उनकी व्यक्तिगत भावनाओं पर प्रतिक्रिया कर रहा है। उन्होंने कहा, “संगठन ऐसे किसी भी काम का समर्थन नहीं करता है जो भारत के संविधान के खिलाफ हो। हम कानून में विश्वास करते हैं। बताया जा रहा है कि वैन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को बचाव में हवा में फायरिंग करनी पड़ी।