jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

प्रधानमंत्री नल जल योजना के तहत एक करोड़ के अधिक लागत से बनने वाली नल जल योजना टंकी का किया भूमि पूजन

योगेश चौहान मकड़ाई समाचार राणापुर। राणापुर नगर के वन मंडल के छापरखंडा गांव में आज प्रधानमंत्री नल जल योजना के तहत टंकी के लिए भूमि पूजन किया गया। यह टंकी नल जल योजना के तहत एक करोड़ से अधिक की लागत से बन रही हे। ग्रामीण जनों को मिली एक और नई सौगात। नल जल योजना टंकी निर्माण का भूमि पूजन झाबुआ जिला अध्यक्ष भानू भुरिया द्वारा किया गया। भूमि पूजन के दौरान आज टंकी निर्माण का कार्य शुरू हो गया। टंकी निर्माण के कार्य के सुभारनंभ के साथ ही ग्रामीण जनों को जल संकट की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा जिसको लेकर ग्रामीण जनों में काफी उत्साह नजर आया। प्रधानमंत्री व मुख्य मंत्री की घोषणा के अनुरूप जल जीवन योजना के अन्तर्गत यह कार्य आज प्रारंभ हुआ। नल जल योजना के तहत छपरखंडा गांव में टंकी के साथ ही पाइप लाइन भी डाली जाएगी। जिससे हर घर नल योजना के तहत पानी पहुंच सके।

- Install Android App -

इस अवसर पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष भानू भुरिया, वन मंडल अध्यक्ष ज्ञान सिंह मोरी, सरपंच अंतरसिंह बघेल, पुर्व मंडी अध्यक्ष भवर सिंह बिलावल, पुर्व सरपंच जोगडिया बिलवाल के साथ ही समस्त ग्रामीण जन उपस्थित हुए।