jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

जनसेवा अभियान कार्यक्रम में भ्रष्‍टाचारियों के खिलाफ गरजे सीएम शिवराज, मंच से चार अधिकारियों को किया निलंबित

मकड़ाई समाचार बैतूल। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को बैतूल जिले के कुंड बकाजन में ‘मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान’ के तहत हितग्राहियों के लिए संभाग स्‍तरीय ‘स्‍वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम’ में पहुंचे। यहां एक बार फिर भ्रष्‍टाचारियों के विरुद्ध सीएम शिवराज के तेवर सख्‍त नजर आए और उन्‍होंने गड़बड़ी की शिकायतों पर मंच से ही बिजली कंपनी के सीएमएचओ एके तिवारी, जिला खनिज अधिकारी ज्ञानेश्‍वर तिवारी व दो जेई को निलंबित करने की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेई पवन बारस्कर और साईं खेड़ा के जेई द्वारा लापरवाही बरती गई, जिसके कारण उन्हें सस्पेंड किया जाता है। मुख्यमंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया है कि भीमपुर से चिचोली तक 22 किलोमीटर 33 केवी विद्युत लाइन बिछना है। इसमें लापरवाही बरती तो मामा उसे छोड़ेंगे नही।

उपस्‍थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के माध्यम से पंचायतों और वॉर्डों में शिविर लगाकर जनहितकारी योजनाओं का लाभ देने का हम कार्य कर रहे हैं। अब सरकार भोपाल से नहीं चौपाल से चलेगी। सरकार जनता के घर-घर तक पहुंचे, ताकि जनता को भटकना न पड़े। मध्यप्रदेश की धरती पर किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार को हम चलने नहीं देंगे, इसके लिए हम संकल्पबद्ध होकर आये हैं। जिसने भी गड़बड़ की है, उसे प्रदेश में नौकरी करने लायक नहीं रहने दूंगा। हमारी सरकार जनता के लिए फूल से भी ज्यादा कोमल है। लेकिन गुंडा, बदमाश, दबंग, दलाल उनको मैं सावधान कर रहा हूं। अगर सुधरे नहीं तो बचोगे नहीं, सबके घरों पर बुलडोजर चलेगा। हमारी सरकार जनता की सेवा के लिए है। इसलिए जो अधिकारी और कर्मचारी अच्छा काम करते हैं, तो हम उन्हें सम्मानित करते हैं, लेकिन जो गलत करे, लापरवाही करे, उसे दण्डित करना भी आवश्यक है।

- Install Android App -

सीएम शिवराज ने आगे कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। मैंने यहां 159 गांव की घोघरी समूह जल योजना का भूमि पूजन किया है। इसमें 278 करोड़ रुपए लगेंगे और 159 गांवों में पीने का पानी आएगा। बिजली की समस्या के स्थाई समाधान के लिए ग्राम पंचायत में 132केवी का एक बड़ा सबस्टेशन 80 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने मेरे पास यह आवाज उठाई है कि मेड़ा बांध की ऊंचाई अगर बढ़ जाए तो और 10,000 एकड़ में सिंचाई की सुविधा हो सकती है। इसलिए आज मैं फैसला कर रहा हूं की मेड़ा बांध की ऊंचाई 1.80 मीटर बढ़ाई जाएगी। अगले बजट में बकाजन से भीमपुर मार्ग पर पुल बनवाने का काम शामिल कर दिया जाएगा, ताकि जनता को कोई दिक्कत ना हो। लोकतंत्र में असली मालिक जनता है। लोकतंत्र में कोई मुख्यमंत्री, अधिकारी, कर्मचारी असली मालिक नहीं हैं, मध्यप्रदेश की साढ़े 8 करोड़ जनता ही असली मालिक है।
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में निशाना गांव में ग्राम सभा ने लिया नशा मुक्ति का संकल्‍प
सीएम शिवराज ने ग्राम निशाना में पेसा एक्ट के संबंध में ग्राम सभा में ग्रामीणों से चर्चा की और उन्हें अधिकारों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री शिवराजकी मौजूदगी में भीमपुर विकासखंड के गांव निशाना में ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्रामीणों ने सहमति से नशा मुक्ति के लिए प्रस्ताव लिया। ग्राम सभा में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि अब गांव वाले तेंदूपत्ता खुद खरीद कर सकेंगे। साथ ही गांव के विवाद अब गांव में ही सुलझाए जाएंगे। इसके लिए शांति निवारण टीम बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने गांव में जनजातीय भाषा में मार्गदर्शिका का विमोचन भी किया।